logo-image

VIDEO: गुजरात के वडोदरा में दुल्हे की मौत से शादी की खुशी मातम में बदली

हालांकि खबर लिखने तक पुलिस के शिकायत दर्ज करने का कोई मामला सामने नहीं आया है।

Updated on: 12 May 2017, 12:35 PM

highlights

  • दूल्हा अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए पूरे शबाब में नाच रहा था, तभी यह हादसा हुआ
  • वहीं दूल्हे की मौत का कारण दिल का दौरा भी बताया जा रहा है, खुशी के मौके पर अनहोनी ने दी दस्तक

नई दिल्ली:

गुजरात के वडोदरा में शादी के सात फेरे लेने से पहले ही दुल्हा मौत की नींद सो गया। इस हादसे के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।

दुल्हे की बारात का ​वीडियो देखने के बाद शायद आप भी यकीन नहीं कर पाए कि ये कैसी अनहोनी थी, जिसने इतने खुशी के मौके पर दस्तक दी।

हालांकि खबर लिखने तक पुलिस के शिकायत दर्ज करने का कोई मामला सामने नहीं आया है।

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, दूल्हा वडोदरा के राणोली का रहने वाला था। 23 वर्षीय दुल्हे का नाम सूरज सोलंकी था, बुधवार रात को उसकी बारात बोरसद के लिए निकली थी।

और पढ़ें: EVM विवाद: चुनाव आयोग ने AAP के हैकिंग डेमो को किया खारिज, केजरीवाल बोले- 90 सेकेंड में कर दूंगा कमाल

कन्या पक्ष के लोग जिस वक्त बारात के स्वागत के लिए ही खड़े थे तभी यह हादसा हुआ। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि शादी में जाने से पहले दुल्हे ने ताणी (देशी शराब) पी थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

बता दें बाराती नाच रहे थे, दुल्हा घोड़ी पर सवार था। तभी दोस्तों के जिद करने पर दुल्हा मना न कर सका और वो भी नाचने लगा।

और पढ़ें: OMG! तैमूर की मम्मी करीना कपूर इस फोटोशूट में कितनी क्यूट लग रही हैं, देखें तस्वीरें

दूल्हा अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए पूरे शबाब में नाच रहा था। वहीं दुल्हन भी वरमाला लेकर दुल्हे का इंतजार कर रही थी। लेकिन नाचते-नाचते अचानक दूल्हे के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारें में कोई सपने में भी नहीं सोच सकता हैं।

वहीं खबरों की मानें तो, दूल्हे की मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)