logo-image

Video: सूरत में बीजेपी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ता ने लहराई बंदूकें

गुजरात के सूरत निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद एक कार्यकर्ता ने बंदूक लहराकर जश्न मनाया।

Updated on: 29 Nov 2016, 11:43 PM

नई दिल्ली:

गुजरात के सूरत निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद एक कार्यकर्ता ने बंदूकें लहराकर जश्न मनाया। वीडियो में देख सकते हैं कि एक कार्यकर्ता किस तरह एक हाथ में रायफल और दूसरे हाथ में कट्टा लिये टहल रहा है और फिर वह भीड़ के बीच जाकर बंदूकें लहरा रहा है।

                                                          सौजन्य tv9

पुलिस ने वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि किसी धारा के तहत कार्रवाई नहीं की गई है। बंदूक हवा में लहरा रहे शख्स का नाम मेहुल पाटिल है। जो बीजेपी नेता हितेंद्र जडेजा की निकाय चुनाव में जीत के बाद बंदूक लहरा रहा है।

सचिन पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि पाटिल के पास दो बंदूकें (एक एयर गन और दूसरा पिस्तौल) थी। किसी में भी गोलियां नहीं थी।

बीजेपी ने गुजरात के नगर निकाय चुनाव में कुल 123 सीटों में 107 सीटों पर बाजी मारी है।

और पढ़ें: महाराष्ट्र के बाद गुजरात में भी बीजेपी की बल्ले-बल्ले, निकाय चुनाव में मारी बाजी