logo-image

महाराष्ट्र: दलित युवक नितिन आगे की हत्या मामले में सभी 9 आरोपी बरी

दलित युवक नितिन आगे की हत्या के मामले में महाराष्ट्र के अहमदनगर की एक निचली अदालत ने सभी नौ आरोपियों को बरी कर दिया।

Updated on: 24 Nov 2017, 05:46 PM

नई दिल्ली:

दलित युवक नितिन आगे की हत्या के मामले में महाराष्ट्र के अहमदनगर की एक निचली अदालत ने सभी नौ आरोपियों को बरी कर दिया। नितिन की हत्या बेहद बर्बरता से अप्रैल 2014 में कर दी गई थी।

उस घटना में झूठी शान की खातिर हत्या और जातिगत विवाद का कोण भी जुड़ा हुआ था।

अभियोजन पक्ष के ज्यादातर गवाहों के पलट जाने के चलते जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश विवेक हूद ने कल इस मामले के सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

बारहवीं कक्षा का छात्र 17 वर्षीय आगे जिले के जामखंड तहसील के खारडा गांव का रहने वाला था। सर्वण जाति की मराठी लड़की के साथ उसका प्रेम संबंध होने के संदेह में 28 अप्रैल 2014 को उसकी हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें: आरटीआई में खुलासा, दिल्ली में हर रोज होती है 11 महिलाएं गायब

उसके पिता ने पुलिस में दी शिकायत में 13 लोगों का नाम लिया था जिनमें से तीन नाबालिग थे। इनमें से ज्यादातर लड़की के संबंधी थे।

आरोपी आगे को उसके स्कूल से जबरदस्ती ईंट के भट्टे पर ले गए थे, वहां उसके साथ अमानवीय बर्ताव किया गया था। बाद में उसे एक पेड़ से लटका दिया गया था।

लेकिन सुनवाई के दौरान ज्यादातर गवाह मुकर गए और पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव में अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। लोक अभियोजक रामदास गवली ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: धरती के घूमने की गति हुई धीमी, 2018 में दुनिया का होगा विनाश