जीएसटी पर यशवंत सिन्हा का वॉर, गुजरात के लोगों को जेटली का इस्तीफा मांगने का हक
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में ही पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर वर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमला बोला है।
highlights
- गुजरात में अरुण जेटली पर बरसे यशवंत सिन्हा
- सिन्हा ने कह देश को जीएसटी पर वित्त मंत्री से इस्तीफा मांगने का हक
नई दिल्ली:
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में ही पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर वर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमला बोला है।
जीएसटी को लेकर एक बार फिर यशवंत सिन्हा ने अरुण जेटली को आड़ें हाथों लिया है। जीएसटी को गुजरात चुनाव से जोड़ते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा, अरुण जेटली गुजरात की जनता पर बोझ हैं इसलिए देश के लोगों को उनसे जीएसटी से हुई दिक्कतों के लिए इस्तीफा मांगने का हक है।
गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा पहले भी मोदी सरकार के आर्थिक नीतियों पर सवाल उठा चुके हैं। जीएसटी को ठीक से लागू नहीं करने को लेकर सिन्हा ने कहा, 'बिना सभी पहलुओं पर ध्यान दिए इसे लागू कर दिया गया।'
सिन्हा के मुताबिक नोटबंदी के बाद जीएसटी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए दूसरा झटका जैसा है।
ये भी पढ़ें: दक्षिण चीन सागर पर भारत ने बढ़ाई ड्रैगन की चिंता, आसियान में नियम आधारित सुरक्षा ढांचे पर दिया जोर
दिलचस्प बात ये है कि यशवंत सिन्हा ये सब गुजरात में बोल रहे थे जहां अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं और जीत के लिए बीजेपी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।
यशवंत सिन्हा को लोकशाही बचाओ आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी और जीएसटी के बाद अर्थव्यवस्था पर इसके पड़ने वाले प्रभाव पर विचार व्यक्त करने के लिए बुलाया था।
ये भी पढ़ें: ऑड-ईवन पर दिल्ली सरकार ने दायर की नई याचिका, दोपहिया वाहन और महिलाओं के लिए मांगी छूट
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी