गुजरात ओपिनियन पोल पर कांग्रेस नेता शकील अहमद का आरोप, सभी चैनल पैसे लेकर कर रहे हैं सर्वे
शकील अहमद ने कहा कि ओपिनियन पोल का काम रह गया है पैसा लेकर वोटरों को प्रभावित करना। बहुत सारे टीवी चैनल ओपिनियन पोल के नाम पर यही काम कर रहे हैं।
नई दिल्ली:
गुजरात में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को दो चरणों में होने वाले चुनाव को लेकर न्यूज नेशन के ग्राउंड जीरो सर्वे पोल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 131-141 सीटें मिलती हुई दिख रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी सिर्फ 37-47 सीटें पर सिमटती हुई नजर आ रही है।
इस सर्वे के सामने आने के बाद पूछे गए सवाल पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शकील अहमद झल्ला गए और मीडिया पर ही निशाना साध दिया।
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने मीडिया पर आरोप लगाया है कि ओपिनियन पोल पैसे लेकर वोटर को प्रभावित करने के लिए किया जाता है और ये सभी सर्वे फर्जी होते हैं।
शकील अहमद ने कहा, 'ओपिनियन पोल का काम रह गया है पैसा लेकर वोटरों को प्रभावित करना। बहुत सारे टीवी चैनल ओपिनियन पोल के नाम पर यही काम कर रहे हैं।'
गुजरात के 182 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर न्यूज नेशन के 182 संवाददाताओं ने जनता के बीच जाकर असल मुद्दों को समझने की कोशिश की और कई अहम सवालों के जरिये जनता के नब्ज को जाना।
गुजरात में दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहीं चुनाव के नतीजे 18 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
और पढ़ें: गुजरात चुनाव ग्राउंड जीरो पोल सर्वे: महज 37-47 सीटों के बीच सिमट सकती है कांग्रेस
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
-
Maidan BO Collection: मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया एक हफ्ता, बजट की आधी कमाई भी नहीं कमा पाई फिल्म
धर्म-कर्म
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी के दिन इस पेड़ की पूजा करने से हर मनोकामना होती है पूरी
-
Aaj Ka Panchang 19 April 2024: क्या है 19 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म में क्या हैं दूसरी शादी के नियम, जानें इजाजत है या नहीं
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति