2019 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी से टक्कर लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी टीम में शामिल किए नए चेहरे
अगले साल यानी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी टीम तैयार कर ली है। अपनी टीम में राहुल गांधी ने कुछ फेरबदल किया है। नई टीम की सूची कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी की गई है।
नई दिल्ली:
अगले साल यानी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी टीम तैयार कर ली है। अपनी टीम में राहुल गांधी ने कुछ फेरबदल किया है। नई टीम की सूची कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी की गई है। पार्टी ने जो सूची जारी की है उसके अनुसार पार्टी ने पूर्व अध्यक्ष और राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे अहमद पटेल पर फिर विश्वास जताया है।
मंगलवार को जारी सूची में अहमद पटेल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पहले इस पद पर मोतीलाल वोरा थे। अब मोतीलाल वोरा का पार्टी ने महासचिव बना दिया है। राहुल गांधी ने बतौर कोषाध्यक्ष वोरा की तारीफ की। राहुल गांधी ने मोती लाल वोरा को महासचिव बनाए जाने के बाद शुभकामनाएं दी।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को कांग्रेस कार्यसमिति का स्थाई सदस्य बनाया गया। पार्टी ने लुजीनो फलेरो को महासचिव इंचार्ज नार्थ ईस्ट स्टेट्स दिया है। आनंद शर्मा को कांग्रेस विदेश विभाग का चेयरमैन बनाया गया। मोतीलाल बोरा पहले कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे।
इस संबंध में पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने एक प्रेसनोट भी जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि अहमद पटेल गुजरात से आते हैं और हाल ही में इन्होंने गुजरात से राज्यसभा के लिए सांसद का चुनाव भी जीता था। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की राजनीतिक चाल की काट निकालते हुए अहमद पटेल चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे. अहमद पटेल का यहां से चुनाव काफी रोचक हो गया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय