logo-image

पाचन शक्ति को मजबूत करने लिए करें इन 7 आहारों का सेवन, बढ़ाएगा मेटाबोलिज्म

मेटाबोलिज्मआपकी जीवनशैली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए स्वस्थ शरीर पाने के लिए मेटाबोलिज्म में सुधार लाना बेहद जरूरी है।

Updated on: 03 Oct 2017, 03:00 PM

नई दिल्ली:

मेटाबोलिज्म आपकी जीवनशैली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए स्वस्थ शरीर पाने के लिए मेटाबोलिज्म में सुधार लाना बेहद जरूरी है। आहार में नींबू, लहसुन, दलिया को शामिल करके मेटाबोलिज्म को बढ़ाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: अगर आप शाकाहारी हैं तो खाने में जरूर शामिल करें ये 6 सब्जियां

 

 

 

 

 

सेब
सेब

सेब : इसमें पाया जाने वाला पेक्टिन मेटाबोलिज्म क्रिया को बढ़ाता है। क्वेरसेटिन, एपिकेटेचिन, प्रोसियानिडिन बी2 और विटामिन सी युक्त होने के कारण यह एक प्रभावी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।

बादाम युक्त दलिया
बादाम युक्त दलिया

बादाम युक्त दलिया: दलिया एक स्वास्थ्प्रद नाश्ता होता है। दलिया में फाईबर ज्यादा होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद है। दलिया विटामिन बी1, बी5 और बी6 पाया जाता है। बादाम में फैटी एसिड होता है, जो मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। विटामिन ई से भरपूर होने के कारण यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी

ग्रीन टी : मेटाबोलिज्म बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसमें कैटेचिन पोलीफेनॉल्स पाई जाती है। इसमें कैलोरी नहीं होती और यह विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी और विटामिन बी युक्त होती है, जो मैगनीज का अच्छा स्रोत होती है। यह भूख को कम करती है और रक्त का थक्का बनने से रोक कर खराब कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करती है। यह दिल की बीमारियों से बचाती है।

एग व्हाइट
एग व्हाइट

एग व्हाइट : इसमें अमीनो एसिड होता है जो मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है, यह वसा, कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल मुक्त होता है। यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, उत्तकों का मरम्मत करता है। यह हड्डियों, मांसपेशियों और कोशिकाओं के ब्लॉक को निर्मित करता है। एग व्हाइट में विटामिन बी2 भी होता है जो मेटाबोलिज्म क्रियाओं को बढ़ाने में सहायक होता है।

हरी सब्जी
हरी सब्जी

हरी सब्जी: पालक स्वास्थ्य को लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन के युक्त होने के कारण इसके सेवन से हड्डियां मजबूत रहती हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए से आंखों की रोशनी बढ़ती है। पालक आयरन, मैग्नीज कॉपर और जिंक जैसे खनिज पदार्थो का अच्छा स्रोत होता है। ब्रोकोली कैल्शियम और विटामिन सी से भरपूर होने के कारण मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। इसमें कम कैलोरी होता है और इसमें विटामिन ए और विटामिन के भी पाया जाता है।

लहसुन
लहसुन

लहसुन : वसा को कम कर मेटाबोलिज्म क्रिया को बढ़ाता है, इसके सेवन से मुंहासों, दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है, यह कैंसर से बचाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। यह विटामिन बी6 और विटामिन सी से समृद्ध होता है।

नींबू-अदरक
नींबू-अदरक

नींबू-अदरक: नींबू एक प्राकृतिक डिटॉक्सीफायर है। यह लीवर व शरीर से विषाक्त पदार्थो को बाहर निकाल देता है। अदरक का सेवन तीन घंटे में चायपचय क्रिया को 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। यह माहवारी के दौरान होने वाली दर्द व ऐंठन, दिल की बीमारियों, सर्दी व फ्लू, यात्रा से हुई थकान और मार्निग सिकनेस को दूर करता है।