सेब का हलवा बनाने की विधि
खाने के बाद हर किसी को मीठा खाना अच्छा लगता है और अगर मीठे में सेब का हलवा मिल जाए तो बाद ही क्या है।
नई दिल्ली:
खाने के बाद हर किसी को मीठा खाना अच्छा लगता है और अगर मीठे में सेब का हलवा मिल जाए तो बात ही क्या है। क्या आपने कभी सेब का हलवा चखा है? सेब का हलवा बनाना बहुत ही आसान है और यह काफी स्वादिष्ट भी होता है। आइये हम आपको बताते हैं सेब का हलवा बनाने की विधि। इसे आप अपने घर आये मेहमानों को भी बनाकर खिलाएं।
सेब- 1
खोया- एक-चौथाई कप
चीनी- एक-चौथाई कप
घी- एक-चौथाई कप
इलायची पाउडर- आधा चम्मच
काजू- आधा चम्मच, टूटे हुए
बादाम- आधा चम्मच, कटा हुआ
बनाने की विधि
- सेब को छिलकर ग्राइंड कर लें।
- मध्यम आंच पर एक पैन में घी गर्म करें।
- काजू और बादाम को लगभग 30 सेकंड के लिए फ्राई कर लें।
- सेब को इस पेन में डाल दें और आंच कम कर दें।
- 10 मिनट तक इसे धीमी आंच पर पकाते रहें।
- अब इसमें खोया और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- जब मिश्रण किनारा छोड़ने लगे तो इसमें इलायची पाउडर, काजू और बादाम मिला दें।
- आपका सेब हलवा सर्व करने के लिए तैयार है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य