logo-image

Fifa World Cup 2018: ये 5 खिलाड़ी हैं गोल्डन बूट के प्रबल दावेदार

अब नॉकआउट मुकाबले में सभी टीमें जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देगी। टीम को जीताने के सिवा खिलाड़ियों में 'गोल्डन बूट' को लेकर भी अब कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Updated on: 25 Jun 2018, 03:56 PM

नई दिल्ली:

14 जून को शुरू हुआ फीफा विश्वकप 2018 अब अगले दौर में पहुंचने वाला है। अब नॉकआउट दौर शुरू होगा जहां 8 ग्रुप में विभाजित 32 टीमों में से हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें पहुंचेगी।

अब नॉकआउट मुकाबले में सभी टीमें जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देगी। टीम को जीताने के सिवा खिलाड़ियों में 'गोल्डन बूट' को लेकर भी अब कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

बता दें कि टूर्नामेंट में जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा गोल करेगा उसे 'गोल्डन बूट' दिया जाता है।

अभी तक हुए मैच के आधार पर अगर देखें तो 5 खिलाड़ी इस लिस्ट में हैं।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन है नंबर 1

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने इस बार सबसे ज्यादा गोल दागे हैं। अभी तक उनके नाम 5 गोल है। रविवार को खेले गए इंग्लैंड बनाम पनामा मैच में केन ने हैट्रिक लगाया। इससे पहले उन्होंने ट्यूनेशिया के खिलाफ दो गोल किए थे।

इस बार फीफा 2018 में जिन दो खिलाड़ियों ने गोल की हैट्रिक लगाई है उनमें से एक हैरी केन है। केन के अलावा पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ इस विश्वकप का पहला हैट्रिक लगाया था।

और पढ़ेंः fifa world cup 2018ः ग्रुप-एच का जापान-सेनेगल का मैच 2-2 से ड्रॉ

पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं दूसरे नंबर पर

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब तक 4 गोल लगाए हैं। स्पेन के खिलाफ 3 गोल और मोरक्को के खिलाफ उन्होंने 1 गोल मारा है।

बेल्जियम के रोमेलु लुकाकू भी शामिल है दौर में

बेल्जियम के रोमेलु लुकाकू के नाम भी 4 गोल हैं। गोल्डन बूट की दावेदारी में वह एक स्ट्रांग कमटेनडर हैं।

रूस के डेनिस चेरिशेव भी दावेदार

मेजबान रूस के अटैकिंग मिड फिल्डर डेनिस चेरिशेव ने इस फीफा विश्वकप में 3 गोल किए हैं। वह लिस्ट में चौथे नंबर पर है। रूस को पहले मैच में साउदी अरब पर 5-0 से जीत दिलाने वाले डेनिस चेरिशेव ही थे।

स्पेन के डियागो कोस्टा भी रेस में

स्पेन के डियागो कोस्टा 3 गोलों के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। डियागो कोस्टा ने पुर्तगाल के खिलाफ 2 और ईरान के खिलाफ 1 गोल किए हैं।

और पढ़ें: FIFA World Cup 2018: आज मिस्र और सऊदी अरब होंगे आमने-सामने