Fifa World Cup 2018 LIVE Score Portugal Vs Morocco: रोनाल्डो के गोल से जीता पुर्तगाल, मोरक्को को 1-0 से हराया
अपने पहले मैच में ईरान के खिलाफ मिली हार के बाद मोरक्को की टीम फीफा विश्व कप के ग्रुप-बी में आज होने वाले दूसरे मैच में मजबूत पुर्तगाल से जीत छीनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, ताकि वह विश्व कप में अपना खाता खोल सके।
नई दिल्ली:
अपने पहले मैच में ईरान के खिलाफ मिली हार के बाद मोरक्को की टीम फीफा विश्व कप के ग्रुप-बी में आज होने वाले दूसरे मैच में मजबूत पुर्तगाल से जीत छीनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, ताकि वह विश्व कप में अपना खाता खोल सके।
मोरक्को अपने पहले मैच में ईरान से 1-0 से हारी थी, वहीं यूरोपीयन चैम्पियन पुर्तगाल ने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्रिक के दम पर 2010 के चैम्पियन स्पेन को 3-3 से बराबरी पर रोका था।
पुर्तगाल दूसरे ग्रुप मैच में पूरी तरह से मोरक्को पर हावी रहने की कोशिश करेगी। ऐसे में मोरक्को को किसी भी प्रकार से रोनाल्डो की टीम के डिफेंस को भेदकर उस पर दबाव बनाना होगा।
ईरान के खिलाफ पहले मैच में शुरुआती 20 मिनट में मोरक्को ने बेहतरीन अटैकिंग पावर दिखाई, लेकिन उसका फारवर्ड कमजोर रहा और इसी कारण वह गोल करने में असफल रही।
मोरक्को के लिए पुर्तगाल के खिलाफ मैच और भी मुश्किल इसलिए हो सकता है, क्योंकि उनके पास नोर्डिन अमराबत नहीं होगा। सिर पर चोट लगने के कारण अमराबत दूसरे ग्रुप मैच में टीम के साथ मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। ऐसे में मोरक्को को लिए ग्रुप स्तर के दूसरे मैच की चुनौती बेहद बड़ी है।
पुर्तगाल भले ही मजबूत टीम हो, लेकिन स्पेन के खिलाफ खेले गए मैच में यह साफ नजर आया है कि उसे अपने डिफेंस को और भी मजबूत करने की जरूरत है, क्योंकि स्पेन ने उसके डिफेंस को भेदकर ही तीन गोल किए थे।
ईरान के खिलाफ मिली हार में मोरक्को की खुद की गलती थी। टीम ने आत्मघाती गोल कर ईरान का खाता खोल दिया। मैच गोलरहित बराबरी की ओर बढ़ रहा था तभी इंजुरी टाइम (95वें मिनट में) ईरान को फ्री किक मिली जिसे एहसान साजी साफी ने बॉक्स के अंदर भेजा।
गोलपोस्ट के सामने खड़े मोरक्को के अजिज बोउहादोउज ने हेडर के जरिए गेंद को बाहर भेजना चाहा, लेकिन दुर्भाग्यवश वह गेंद को गोलपोस्ट के अंदर मार बैठे और ईरान को बिना मेहनत के जीत मिल गई।
ऐसे में इससे साफ जाहिर होता है कि पुर्तगाल के लिए मोरक्को के डिफेंस को तोड़ना आसान नहीं होगा और वह हर बार रोनाल्डो पर आश्रित नहीं रह सकती।
दोनों टीमों के पहले ग्रुप मैचों से यह साफ जाहिर होता है कि पुर्तगाल को अपने डिफेंस और मोरक्को को अपने अटैक पर काम करने की जरूरत है, तभी बुधवार को लुज्निकी स्टेडियम में खेले जाने वाला मैच रोमांचक रहेगा।
पुर्तगाल अगर इस मैच में जीत हासिल करता है, तो वह अंतिम-16 दौर में अपना स्थान लगभग पक्का कर लेगा, वहीं मोरक्को इस मैच में जीत के साथ न केवल खाता खोलेगा, बल्कि विश्व कप में बने रहने की उसकी उम्मीद भी जिंदा रहेंगी। मोरक्को इस मैच में पुर्तगाल के खिलाफ 1986 विश्व कप के मैच में मिली जीत के इतिहास को फिर दोहराना चाहेगा। उसने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था।
Live अपडेट्स
# मैच का 90 मिनट खत्म हो गया है। अब इंजरी चाइम जोड़ा गया है।
# दूसरे हाफ में 30 मिनट का खेल हो गया है। पुर्तगाली खिलाड़ी अब रफ खेल दिखा रहे हैं।
# इस मैच में मोरक्को ने कई बार बेहतरीन मूव बनाया लेकिन हर बार उसे गोल में बदलने में चूक रहे हैं।
# दूसरे हॉफ का खेल शुरू हो गया है। स्कोर 1-0 है।
# लाजबाव मौका था मोरक्को के पास लेकिन उसने मौका मिस कर दिया है। स्कोर अभी भी 1-0। पहला हॉफ खत्म हो गया है।
# 1 गोल से पिछड़ने के बाद भी मोरक्को की टीम लगातार अच्छे मौके बना रही है।
# मोरक्को को डिफेंस पर ध्यान देना होगा। अभी वह 1 गोल से पिछड़ रही है।
# इस साल रोनाल्डो के नाम यह चौथा गो है। 3 गोल उन्होंने पहले मैच में स्पेन के खिलाफ किया था।
#जिसका इंतजार था वही हुआ है। रोलाल्डो ने गोल दाग दिया है। पुर्तगाल 1-0 से आगे है।
GOAL #POR!
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 20, 2018
Guess who.... @Cristiano with the header! #PORMAR pic.twitter.com/18dq5nfBi6
# पुर्तगाल की शुरुआती लाइनअप : 1 रुई पेट्रीसिओ. 3 पेपे. 5 राफेल ग्वेरेरो, 6 जोस फोंटे, 7 क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 8 जोआओ मोटिन्हो, 10, जोओ मारियो, 11 बेनार्डो सिल्वा, 14 विलियम कार्वाल्हो, 17 गोंजालो, 21 सेड्रिक सोरेस
#पुर्तगाल बनाम मोरक्को मैच शुरू, स्कोर 0-0
# इस मेच को अगर पुर्तगाल जीत लेता है तो वह अंतिम 16 में लगभग जगह पक्की कर लेगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह