logo-image

FIFA World Cup 2018 : क्रोएशिया ने जीता दिल, फ्रांस बना विश्व-कप चैंपियन, 4-2 से हराया

फ्रांस 1998 में पहली बार अपने घर में खेले गए विश्व कप में फाइनल खेली थी और जीतने में सफल रही थी। इसके बाद 2006 में उसने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन इटली से हार गई थी।

Updated on: 15 Jul 2018, 10:30 PM

नई दिल्ली:

फ्रांस ने रविवार को यहां के लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में क्रोएशिया को 4-2 से मात देकर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया। फ्रांस दूसरी बार विश्व कप जीतने में सफल रहा है।

इससे पहले उसने 1998 में अपने घर में पहला विश्व कप जीता था। इसके बाद 2006 में उसने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन इटली से हार गई थी।

वहीं अपने पहले विश्व कप के फाइनल में क्रोएशिया को हार मिली।

France vs Croatia LIVE Updates:

क्रोएशिया ने जीता दिल, फ्रांस ने जीता विश्व-कप, 4-2 से हराया

# 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया

90 मिनट का खेल होने में केवल दो मिनट बचे हैं। फ्रांस की सारी कोशिश गोल को बचाने की है। क्रोएशिया लगातार आक्रामक खेल दिखा रहा है। इस दौरान उसे एक फ्री किक भी मिली लेकिन फ्रांस के गोलकीपर ने कोई गलती नहीं की और गेंद लपक कर उनका प्रयास नाकाम कर दिया

# क्रोएशिया के लिए मांजुकिच ने दागा गोल, फ्रांस 4-2 से आगे

फ्रांस के लिए एम्बाप्पे ने दागा चौथा गोल, 4-1 से आगे

# फ्रांस के लिए पॉल पोग्बा ने दागा तीसरा गोल, 3-1 से आगे

छठे मिनट के खेल के दौरान दो दर्शक मैदान में घुस आए, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ कर बाहर निकाला

मैच का दूसरा हॉफ शुरू, फ्रांस 2-1 से आगे 

# मैच का पहला हॉफ खत्म, फ्रांस 2-1 से आगे 

# क्रोएशिया को मिले लगातार दो कॉर्नर पर कोई फायदा नहीं उठा पाए

# एंटोनी ग्रीजमैन ने जो स्पॉट किक पर गोल किया वो फाइनल में मिली पांचवीं पेनल्टी थी। ये सभी गोल में तब्दील हुई हैं। पिछली पेनल्टी भी फ्रांस को मिली थी। 2006 विश्व कप में इटली के खिलाफ जिनेदिन जिदान ने फ्रांस के लिए पेनल्टी पर गोल किया था।

फ्रांस फिर आगे, 2-1 से बढ़त लेने में सफल रहा फ्रांस। इस बार फिर एंटोनी ग्रीजमैन ने गोल दागा। 39वें मिनट में उनकी किक बाएं ओर गई जबकि गोलकीपर डेनिजेल सुबासिच दूसरी ओर डाइव लगा बैठे।

एंटोनी ग्रीजमैन ने पेनाल्टी के मौके को भुनाया, दागा गोल, फ्रांस 2-1 से आगे

# फ्रांस को मिली पेनाल्टी का मौका

# फ्रांस को मिला दूसरा कॉर्नर, हैंड चेक करने के लिए वीआर को रेफर किया गया 

# क्रोएशिया को मिली फ्री किक को फ्रांस क्लीयर करने में नाकाम रहा। फ्री किक बाएं छोर से दाएं छोर पर गई, जिसे  इवान पेरीसिच काबू करने में सफल रहे और लेफ्ट फुटर से एक कोने में गेंद धकेल दी। दोनों टीमें इस समय 1-1 से बराबर हो गई हैं।

# क्रोएशिया को 28वें मिनट में मिली फ्री-किक, इवान पेरीसिच ने दागा गोल, मैच 1-1 से बराबर

18वें मिनट में क्रोएशिया की ओर से ओन गोल हुआ। ये एंटोनी ग्रीजमैन की फ्री किक पर मारियो मांजुकिच के सिर से लगकर गेंद गोल में चली गई। मारियो मांजुकिच सेमीफाइनल में अपनी टीम की जीत के हीरो रहे थे।

# फ्रांस को मिली फ्री किक, क्रोएशिया ने किया सेल्फ गोल, फ्रांस 1-0 से आगे

फिलिप लैम यहां विश्व कप ट्रॉफी देने के लिए आए हैं, ये ट्रॉफी चार साल पहले ब्राजील में जर्मनी ने जीती थी

# पहले 10 मिनट में क्रोएशिया की शुरुआत अच्छी रही है। वो आक्रामक और फोकस्ड नजर आ रही है

10 मिनट का खेल हो चुका है और दोनों टीमें एक दूसरे को तौल रही हैं, गेंद अभी बार-बारी से दोनों के पाले में जा रही है

# क्रोएशिया को मिला पहला कॉर्नर, पर कोई फायदा नहीं उठा पाए

फ्रांस के पास 1998 के बाद दूसरा खिताब जीतकर अर्जेंटीना और उरूग्वे के साथ शामिल होने का मौका है

ट्रॉफी मैदान में ले आई गई है, दोनों टीमें मैदान पर आ चुकी हैं।

फाइनल से पहले समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कई मशहूर गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी।

# क्रोएशिया की शुरुआती लाइनअप : 23 डेनिजेल सुबासिच, 2 सिमे वसाल्जको, 3 इवान स्ट्रिनीच, 4 इवान पेरीसिच, 6 डेजान लोवरेन, 7 इवान रेकिटिच, 10 लुका मोड्रिच, 11 मासेर्लो ब्राजोविच, 17 मारियो मांजुकिच, 18 एंटे रेबिच, 21 डोमागोज विदा

# फ्रांस की शुरुआती लाइनअप : 1 ह्यूगो लोरिस, 2 बेंजामिन पावर्ड, 4 राफेल वरान, 5 सैमुअल उम्तीती, 6 पॉल पोग्बा, 7 एंटोनी ग्रीजमैन, 9 ओलिवियर गेरार्ड, 10 कीलियन एम्बाप्पे, 13 एनगोलो कांते, 14 ब्लेस मातुइदी, 21 लुकास हर्नांडेज

# क्रोएशिया के कोच ज्लाटको डॉलिच ने कहा कि आज हमें सारी दुनिया देखेगी। मैं बस इतना कहूंगा, जाओ और अपना सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खेलो। खिलाड़ी अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप खेलने को तैयार हैं, अगर हम खिताब जीतते हैं तो हमारे सिवा हमसे ज्यादा गर्व किसी को नहीं होगा, अगर नहीं तो हम अपनी विपक्षी टीम को बधाई देंगे। हम यहां फाइनल का लुत्फ उठाने आए हैं।'

# फ्रांस की नजरें अपने दूसरे विश्व कप खिताब पर होंगी जबकि पहली बार फाइनल में पहुंची क्रोएशिया पहले खिताब के लिए उतरेगी। फ्रांस 1998 में पहली बार अपने घर में खेले गए विश्व कप में फाइनल खेली थी और जीतने में सफल रही थी।

लुका मोड्रिक की यह टीम फ्रांस को पस्त करने का माद्दा जरूर रखती है। क्रोएशिया एक संतुलित टीम है जिसकी ताकत उसकी मिडफील्ड है। क्रोएशिया ऐसी टीम नहीं है जो सिर्फ एक खिलाड़ी के दम पर खेले। उसके पास एंटे रेबिक, इवान राकिटिक, सिमे वारसाल्ज्को, इवान पेरीकिस जैसे खिलाड़ी हैं। 

क्रोएशिया के डिफेंस और गोलकीपर दोनों के लिए फ्रांस के आक्रामण को रोकना आसान नहीं होगा। एंटोनियो ग्रीजमैन, कीलियन एमबाप्पे, पॉल पोग्बा, एनगोलो कांते को रोकना टेढ़ी खीर है, हल्की सी चूक और ये गेंद को नेट में डाल देते हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा मुश्किल क्रोएशिया के लिए फ्रांस के डिफेंस को तोड़ना है। फाइनल मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। 

टीमें :

क्रोएशिया :

गोलकीपर : डेनिजेल सुबासिक, लोवरो कालिनिक और डोमिनिक लिवाकोविक

डिफेंडर : वेद्रन कोलुर्का, डोमागोज विदा, इवान स्ट्रिनीक, डेजान लोवरेन, सिमे वसाल्जको, जोसिप पीवारिक, टिन जेडवेज, डुजे सालेटा कार

मिडफील्डर : लुका मोड्रिक, मटिओ कोवाचिक, इवान रेकिटिक, मिलान बाडेल्ज, मासेर्लो ब्राजोविक और फिलिप ब्राडेरिक

फारवर्ड : मारियो मांजुकिक, इवान पेरीसिक, निकोला कालिनीक, एंद्रेज करामारिक, मार्को पीजासा और एंटे रेबिक

फ्रांस :

गोलकीपर : लोरिस, स्टीव मन्दंदा, अल्फोन्स एरोओला। 

डिफेंडर : लुकास हर्नान्डेज, प्रेसनेल किम्पेम्बे, बेंजामिन मेन्डी, बेंजामिन पावर्ड, आदिल रामी, जिब्रिल सिदीबे, सैमुअल उम्तीती, राफेल वरान। 

मिडफील्डर : एनगोलो कान्ते, ब्लेस मातुइदी, स्टीवन एंजोंजी, पॉल पोग्बा, कोरेंटिन टोलिसो। 

फारवर्ड : ओउस्मान डेम्बेले, नाबिल फकीर, ओलिवियर जीरू, एंटोनी ग्रीजमैन, थॉमस लेमार, कीलियन एम्बाप्पे, फ्लोरियन थौविन।