Fifa World Cup: जानिए पुर्तगाल के बारे में 7 रोचक तथ्य
फीफा एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां पूरी दुनिया एक जगह आ जाती है। फीफा में जहां जर्मनी, पुर्तगाल,स्पेन जैसे बड़े देश हैं तो वहीं पहली बार फीफा का हिस्सा बन रही पनामा जैसी देश भी है।
नई दिल्ली:
आज फीफा विश्वकप में पुर्तगाल और मोरक्को के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच में सबकी नजरें क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर होगी।
पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने पिछले मैच में स्पेन के खिलाफ 3 गोल किए थे। आज एक बार फिर इस खेल और इस खिलाड़ी के प्रशंसकों को उनसे शानदार खेल की उम्मीद होगी। मैच भारतीय समायनुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा।
फीफा एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां पूरी दुनिया एक जगह आ जाती है। फीफा में जहां जर्मनी, पुर्तगाल,स्पेन जैसे बड़े देश हैं तो वहीं पहली बार फीफा का हिस्सा बन रही पनामा जैसी देश भी है।
फीफा विश्वकप में हमें कई देशों के बारे में जानने को मिलता है। आइए आपको आज पुर्तगाल के बारे में कुछ दिलचस्प बात बताते हैं।
1-पुर्तगाल की स्थापना साल 1128 में हुई थी, यह यूरोप में सबसे पुराने राष्ट्रों में से एक था।
2- पुर्तगाल के पहले शासक अल्फोंसो आई हेनरिक थे। उन्होंने पुर्तगाल पर 73 वर्षों तक राज किया।
3-दुनिया की सबसे पुरानी किताबों की दुकान पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में है।
4-पुर्तगाल पर्यन के लिए एक बेहतरीन जगह है। पुर्तगाल में 15 यूनेस्को विश्व विरासत स्थल हैं (यूरोप में यह 8 वें स्थान पर है और दुनिया में 17 वें स्थान पर है)और हर साल 13 मिलियन से अधिक पर्यटक देश का भ्रमण करते हैं।
5-पुर्तगाल में सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल (सॉकर) है, राष्ट्रीय टीम साल 1966 में विश्व कप के तीसरे स्थान पर, यूरो 2004 में दूसरी और 2006 विश्व कप में 4 वीं स्थान पर रही थी।
6-पुर्तगाल दुनिया के काग़ज़ के 70% निर्यात करता है।
7-पुर्तगाल को 'टाइल्स के देश' के रूप में भी जाना जाता है। पुर्तगाली टाइल्स के इतिहास और कलात्मक विकास के बारे में अधिक जानने के लिए राजधानी लिस्बन में राष्ट्रीय टाइल संग्रहालय भी जा सकते हैं।
और पढ़ें: Fifa World Cup 2018: पुर्तगाल बनाम मोरक्को के मैच में फिर दिखेगा रोनाल्डो का 'जलवा'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर