Fifa World Cup 2018: क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से दी मात, पहली बार फाइनल में पहुंची टीम
क्रोएशिया पहली बार फाइनल में पहुंचा है जहां उसका सामना रविवार को फ्रांस से होगा। वहीं इंग्लैंड शनिवार को तीसरे स्थान के मैच में बेल्जियम के सामने होगी।
मास्को:
क्रोएशिया ने बुधवार देर रात खेल गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को अतिरिक्त समय तक खिंचे मैच में 2-1 से मात देकर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के फाइनल में जगह बना ली है।
क्रोएशिया पहली बार फाइनल में पहुंचा है जहां उसका सामना रविवार को फ्रांस से होगा। वहीं इंग्लैंड शनिवार को तीसरे स्थान के मैच में बेल्जियम के सामने होगी।
तय समय में मैच 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ था इस वजह से मैच अतिरिक्त समय में गया जहां 109वें मिनट में मारियो मांडुजुकिक ने गोल कर क्रोएशिया को जीत दिलाई।
इंग्लैंड ने पांचवें मिनट में ही पहला गोल कर दिया था। उसके लिए यह गोल कीरान ट्रिपिर ने फ्री किक पर किया। बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड के पास दूसरा गोल करने के कई मौके आए लेकिन कप्तान हैरी केन, जेसे लिंगार्ड और रहीम स्टर्लिग मौकों को भुना नहीं पाए।
पहले हाफ का अंत इंग्लैंड के पक्ष में 1-0 के स्कोर के साथ हुआ।
दूसरे हाफ में एक गोल से पिछड़ने के बाद उतरी क्रोएशिया ने मैच के 68वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। क्रोएशिया के लिए यह गोल ईवान पेरीसिक ने किया। उन्होंने सिमे वसाल्जको के पास पर गेंद को नेट में डाल अपनी टीम को बराबरी दिलाई। इसके बाद तय समय में कोई गोल नहीं हो सका और मैच का नतीजा अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में आया।
और पढ़ें: विबंलडन 2018: एंडरसन ने तोड़ा रोजर फेडरर के नौवें खिताब का सपना
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Pushpa 2 Pre Box Office: रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' बना रही है हिस्ट्री, किया 1000 करोड़ का बिजनेस
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह