दिखना है स्टाइलिश तो मानसून में अपनाएं ये स्टाइल
पॉलिस्टर कपड़े के स्कार्फ को धुल कर सुखाने में आसानी होती है और इनमें सिकुड़न भी नहीं पड़ती। आप पॉली-ब्लेंड स्कार्फ भी खरीद सकती हैं, ये बारिश में पारदर्शी नहीं दिखते।
नई दिल्ली:
आजकल अधिकांश युवतियां स्कार्फ का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के मौसम में युवतियों को सूती, पॉलिस्टर और शिफॉन के कपड़े वाले स्कार्फ खरीदने चाहिए।
ऑनलाइन रिटेल खरीदारी प्लेटफॉर्म 'शॉपक्लूज' की निदेशक व व्यापार (फैशन) प्रमुख रितिका तनेजा और फैब एली की को-सीईओ तन्वी मलिक ने मानसून के दौरान किस कपड़े का स्कार्फ खरीदें, इस बारे में ये जानकारियां दी हैं।
सूती यानी कॉटन के कपड़े का स्कार्फ गर्मी और बारिश के मौसम के लिए बिल्कुल उपयुक्त होता है। यह न सिर्फ धूप से रक्षा करता है, बल्कि तापमान में थोड़ा गिरावट आने पर भी आपका साथ देता है।
पॉलिस्टर कपड़े के स्कार्फ को धुल कर सुखाने में आसानी होती है और इनमें सिकुड़न भी नहीं पड़ती। आप पॉली-ब्लेंड स्कार्फ भी खरीद सकती हैं, ये बारिश में पारदर्शी नहीं दिखते।
और पढ़ें: 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा
इस मौसम में शिफॉन का स्कार्फ आपके लिए सही विकल्प होगा क्योंकि ये बहुत जल्दी सूख जाते हैं। ब्रीदेबल क्वालिटी के कारण बारिश के मौसम में लिनेन के कपड़े के स्कार्फ का इस्तेमाल करना भी उपयुक्त विकल्प है।
और पढ़ें: 'पेशवा बाजीराव' की एक्ट्रेस डॉली सोही बोलीं- ऐतिहासिक भूमिकाएं होती हैं चुनौतीपूर्ण
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय