#First look: सैफ अली खान बन गए 'शेफ', देखें फिल्म का फर्स्ट लुक
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का ट्रेलर आज दोपहर 2 बजे आउट होगा।
मुंबई:
सैफ अली खान की अपकमिंग मूवी शेफ का फर्स्ट पोस्टर आउट हो गया है। इसमें सैफ के साथ पद्मप्रिया, दानिश कार्तिक और दिनेश प्रभाकर जैसे कलाकार नजर आएंगे।
इस फर्स्ट लुक में ही सैफ काफी फनी नजर आ रहे हैं। वह किचन में खड़े हैं और फनी फेस बनाया है। 'शेफ' का निर्देशन राजा कृष्णा मेनन कर रहे हैं। बता दें कि इसके पहले उन्होंने साल 2016 में 'एयरलिफ्ट' जैसी हिट फिल्म दी थी।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का ट्रेलर आज दोपहर 2 बजे आउट होगा। वहीं 'शेफ' 6 अक्टूबर 2017 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: Flashback: गुजरे जमाने में भी लड़ाइयों का साक्षी रहा है बॉलीवुड
First look poster of #Chef. Stars Saif Ali Khan. Directed by #Airlift fame Raja Krishna Menon. Trailer at 2 pm today. 6 Oct 2017 release. pic.twitter.com/zGwXL5FKiK
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 31, 2017
बता दें कि यह फिल्म इसके पहले 14 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है। खबरों की मानें तो 'शेफ' को बॉक्स ऑफिस पर हो रहे क्लैश की वजह से टाला गया है, क्योंकि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जग्गा जासूस' भी इसी डेट में रिलीज हुई थी।
ये है फिल्म की कहानी
सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के बारे में बताया था कि यह एक पिता और बेटे की कहानी है। इसमें पति-पत्नी के बीच तलाक.. आजादी और दूसरे चांस की कहानी है। यह काफी गहरी फिल्म है।
सैफ के पास हैं कुल 5 फिल्में
इसके पहले सैफ अली खान इसके पहले 'रंगून' में नजर आए थे। यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। वहीं सैफ इस बार बॉक्स ऑफिस पर छाने वाले हैं, क्योंकि 2017 से 2018 तक उनके पास कुल मिलाकर करीब 5 फिल्में हैं।
ये भी पढ़ें: मुंबई में पांच मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत, चार घायल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Bharti Singh: अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद काम पर लौटीं भारती सिंह, बोलीं- 'आखिरकार मैं अपने गोला को देख पाऊंगी'
-
Kapil Sharma show: क्या कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स कॉमेडी शो होने वाला है बंद ? अब क्या करेगी टीम?
-
Hiramandi की मल्लिका जान के लिए रेखा थीं मेकर्स की पहली पसंद, मनीषा कोइराला ने खुद किया खुलासा
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें