'बेवॉच' का तीसरा ट्रेलर जारी, जबरदस्त अंदाज में दिखीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने अमेरिकी टेलिविजन शो 'क्वांटिको' के जरिए हॉलीवुड में एंट्री की थी।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का तीसरा ट्रेलर आउट हो गया है। इस ट्रेलर में हम जिसका इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वह देखने को मिल गया है। जी हां, 'बेवॉच' में विक्टोरिया का का किरदार लगभग हर सीन में नज़र आ रहा है। खबरों की मानें तो इस फिल्म का यह सबसे शानदार ट्रेलर है।
ट्रेलर में विक्टोरिया यानी प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका ने 'बेवॉच' में निगेटिव किरदार निभाया है। ट्रेलर में दिखाया है कि विक्टोरिया बीच पर एक नया क्लब खोलती है और वहां ड्रग्स समेत कई गैर कानूनी काम करने लगती है। बेवॉच टीम विक्टोरिया की सच्चाई सामने लाने की कोशिश करने में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के लिए प्रियंका ने 'व्हेंटिलेटर' की टीम, मां को धन्यवाद दिया
25 मई को रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन, अलेक्जेंड्रा डेडैरियो, जॉन बेस और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में हैं। वहीं पामेला एंडरसन और डेविड हेसलहाफ गेस्ट रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 मई को रिलीज हो रही है।
ड्वेन-प्रियंका ने शेयर किया ट्रेलर
ड्वेन जॉनसन और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म के नए ट्रेलर को अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ड्वेन ने लिखा है, 'एविल (बैड गर्ल) प्रियंका चोपड़ा को चेतावनी है..वह बीच के रखवालों से पंगा ना लें। अगर हमारा दिमाग खराब हो गया तो उनकी खैर नहीं होगी।'
ये भी पढ़ें: कल्पना चावला की तरह प्रियंका चोपड़ा भी अंतरिक्ष में भरेंगी उड़ान!
Warning to the evil @PriyankaChopra, you don't wanna f*ck w/ the Avengers of the Beach. We WILL get dysfunctional 🔥 @Baywatchmovie MAY 25th pic.twitter.com/soKWw4MZki
— Dwayne Johnson (@TheRock) April 25, 2017
इस बॉलीवुड फिल्म में प्रियंका आएंगी नज़र
प्रियंका ने अमेरिकी टेलिविजन शो 'क्वांटिको' के जरिए हॉलीवुड में एंट्री की थी। इस शो की पहली सीरीज में उनकी खूब तारीफ हुई थी। 'जय गंगाजल' के बाद से बॉलीवुड से दूरी बना चुकीं प्रियंका जल्द ही एक बायोपिक में दिखने वाली हैं। अब वह ऑनस्क्रीन अंतरिक्ष की उड़ान भरने वालीं भारत की बेटी कल्पना चावला का रोल अदा करेंगी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल