logo-image

Priyanka Chopra Ram Mandir: प्रियंका चोपड़ा ने अयोध्या से शेयर की PICS, माथे पर बिंदी लगाए दिखीं मालती मैरी

Priyanka Chopra Ayodhya: भारत होली मनाने आईं प्रियंका चोपड़ा ने अयोध्या की पावन यात्रा की है. राम मंदिर से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं.

Updated on: 20 Mar 2024, 11:47 PM

नई दिल्ली:

Priyanka Chopra Ram Mandir: बॉलीवुड एक्ट्रेस, ग्लोबल स्टार और हॉलीवुड दीवा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं. उन्होंने अपने परिवार के साथ अयोध्या राम नगरी की यात्रा की है. पति निक जोनास, बेटी मालती मैरी के साथ प्रियंका राम मंदिर के दर्शन करने गई थीं. यहां उन्होंने राम लला के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रियंका ने राम मंदिर यात्रा की कुछ अनदेखी इनसाइड तस्वीरें साझा की है. इन तस्वीरों में उन्हें भगवान राम की भक्ती में डूबे देखा जा सकता है. पीले रंग की हल्की साड़ी पहने प्रियंका बेटी मालती मैरी को भारतीय रीति-रिवाज और संस्कारों से परिचय करवा रही हैं.

प्रियंका ने लिखा जय श्री राम
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रियंका चोपड़ा ने राम मंदिर यात्रा की तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज शेयर करते हुए सिटाडेल एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "जय श्री राम...अयोध्या नगरी.. छोटी बेटी और परिवार के लिए आशीर्वाद.." इन इनसाइड फोटोज में प्रियंका पति निक जोनास, मां मधु चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ राम लला के दर्शन कर रही हैं. इस पावन अवसर पर पूरे परिवार ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहने थे. निक जोनास भी कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं. बेटी को गोद में लिए प्रियंका ने राम मंदिर का नजारा देखा. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मालती मैरी के लुक ने जीता दिल
इन तस्वीरों में सबसे बात मालती मैरी की क्यूट लुक है. राम मंदिर के लिए प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को इंडियन शरारा पहनाया था. साथ में सिर पर ड्रेस की मैचिंग चुनरी बांधी है. मालती के माथे पर लाल बिंदी इस लुक में चार चांद लगा रही है. फोटोज में मालती हाथ जोड़कर राम लला को प्रणाम करती दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स मालती की क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने प्रियंका की लाडली को एक शांत स्वभाव की बच्ची भी बताया. 

फोटोज में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा लाल साड़ी में नजर आ रही हैं. पूरे परिवार ने राम मंदिर की सीढ़ियों पर खड़े होकर पोज दिए. प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो बेटी को गोद में लिए मंदिर परिसर में घूम रही हैं. साथ में निक जोनास डैडी ड्यूटी निभा रहे हैं. 

रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका और निक होली के लिए भारत आए हैं. कपल पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई होली सेलिब्रेट करने आए हैं. गया है। मालती मैरी की यह दूसरी भारत यात्रा है. 19 मार्च को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को फरहान अख्तर के घर स्पॉट किया गया था. खबर ये भी है कि फरहान अख्तर के साथ प्रियंका अपकमिंग फिल्म 'जी ले जरा' की शूटिंग को लेकर काम शुरू कर सकती हैं.