'लवरात्रि' का ट्रेलर आउट, देख कर आ जाएगी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की याद
ट्रेलर में दिखाया गया है कि नवरात्रि में लंदन से भारत आई वरीना से आय़ुष कैसे 9 दिनों के भीतर अपने प्यार का इजहार करते है।
मुंबई:
सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'लवरात्रि' का ट्रेलर आउट हो चुका है। इस फिल्म से सलमान खान अपने जीजा आयुष को लॉन्च कर रहे है। आय़ुष के साथ फिल्म में वरीना हुसैन भी नजर आएगी, जिनकी भी यह बॉलीवुड में पहली फिल्म होगी।
गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित 'लवरात्रि' में नवरात्रि के दौरान मुख्य जोड़ी के बीच प्यार पनपता है। 'लवरात्रि के ट्रेलर में आपको शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की याद आ जाएगी। बस इस बार कहानी थोड़ी सी उल्टी है।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि नवरात्रि में लंदन से भारत आई वरीना से आय़ुष कैसे 9 दिनों के भीतर अपने प्यार का इजहार करते है। यहीं नहीं आयुष वरीना के लिए लंदन भी पहुंचते है। जहां उनकी मुलाकात वरीना के भारतीय सोच वाले पापा रोनित राय से होती है। ट्रेलर में अरबाज खान और सोहेल खान भी नजर आते है। वहीं राम कपूर भी है।
फिल्म के निर्देशक अभिराज मीनावाला पहली बार निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सलमान अपने जीजा की फिल्म का ट्रेलर एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया है। यहीं नहीं 'लवरात्रि' का ट्रेलर फेसबुक लाइव के जरिए 10 शहरों में एक साथ लॉन्च किया गया है।
इसे भी पढ़ें: Box office collection DAY 2: मुल्क और फन्ने खां से आगे निकली कारवां
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल