PICS: हिमेश रेशमिया ने एक्ट्रेस सोनिया कपूर से की दूसरी शादी, 10 साल से कर रहे थे डेट
हिमेश और सोनिया ने गुजराती रीति-रिवाज से शादी की। इस मौके पर दोनों की फैमिली और करीबी दोस्त मौजूद रहे। हिमेश की पहली पत्नी से हुए बेटा स्वयं भी शादी में मौजूद था।
मुंबई:
म्यूजिक डायरेक्टर-एक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर के साथ मुंबई में सात फेरे लिए। दोनों एक-दूसरे को पिछले 10 साल से डेट कर रहे थे।
खबरों की मानें तो हिमेश और सोनिया ने पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। इस मौके पर दोनों की फैमिली और करीबी दोस्त मौजूद रहे। हिमेश की पहली पत्नी से हुए बेटा स्वयं भी शादी में मौजूद था।
हिमेश ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।
ये भी पढ़ें: 'सोनम शादी का पूरा लुत्फ ले रही थीं', वेडिंग प्लानर ने बताई स्टोरी
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on May 11, 2018 at 5:28pm PDT
2017 में हिमेश ने पत्नी कोमल से आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। दोनों की शादी करीब 22 साल तक चली।
हिमेश 'आशिक बनाया आपने', 'तेरा सुरूर', 'झलक दिखलाजा' और 'हुक्का बार' जैसे हिट गाने गा चुके हैं। उन्होंने 'आपका सुरूर' फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह रिएलिटी शो भी जज करते हैं।
ये भी पढ़ें: नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से गुपचुप की शादी, 37 की उम्र में बनीं दुल्हन
वहीं सोनिया कपूर टीवी एक्ट्रेस हैं। वह 'सती', 'किट्टी पार्टी', 'रीमिक्स', 'एक बॉस' और 'कैसा ये प्यार है' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। सोनिया, हिमेश की पहली पत्नी कोमल की अच्छी दोस्त भी हैं।
इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में शादी की बहार सी आई हुई है। 8 मई को सोनम कपूर ने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की। इसके ठीक दो दिन बाद (10 मई) को नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटो अपलोड कर सभी को हैरान कर दिया। वह एक्टर और अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी से गुपचुप शादी के बंधन में बंध गईं।
खबरों की मानें तो इसी साल दिसंबर महीने में बॉलीवुड का मशहूर जोड़ा यानि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी सात फेरे ले सकते हैं। दोनों की फैमिली ने मिलकर शादी की पूरी बात कर ली है।
ये भी पढ़ें: कान 2018: दूसरे दिन छाया दीपिका का frilly लुक, थम गई निगाहें
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nawazuddin Siddiqui Birthday: चांद नवाब से मंटो तक...नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इन दमदार रोल्स से किया बॉलीवुड पर राज
-
Rajkummar Rao On Nepotism: जब स्टार किड ने छीन ली राजकुमार राव से फिल्म, एक्टर ने बॉलीवुड में झेला नेपोटिज्म
-
Chandu Champion Trailer: पहली बार एक्शन मोड में कार्तिक आर्यन, ट्रेलर में मिलेगा ताबड़तोड़ फाइट का मजा
धर्म-कर्म
-
Naga Sadhu Facts: कैसे बनते हैं नागा साधु, ये क्यों रहते हैं निर्वस्त्र? बेहद रहस्यमयी है उनकी दुनिया
-
Weekly Horoscope: इस हफ्ते इन राशियों को रहना होगा बहुत अर्लट, बढ़ सकती हैं परेशानियां
-
Career Weekly Rashifal: इन राशियों के करियर में आएंगी जबरदस्त उछाल, हाथ लगेगी बड़ी सफलता!
-
Arthik Weekly Rashifal: धन-दौलत से भर जाएगा इन राशियों का घर, पूरे हफ्ते गिनेंगे पैसे ही पैसे!