अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक: 18 साल पुराना रिश्ता टूटा
गुरुवार 11 मई को मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी और इसके साथ ही दोनों की 18 साल पुरानी शादी टूट गयी।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड की हॉट जोड़ी अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान अब हमेशा के लिए एक-दूसरे से दूर हो गए हैं। गुरुवार 11 मई को मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी और इसके साथ ही दोनों की 18 साल पुरानी शादी टूट गयी।
बता दें दिसंबर 2016 में दोनों ने बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की थी। इसी माह में दोनों कोर्ट में काउंसलिंग के लिए पहुंचे थे, लेकिन दोनों के बीच सुलह नहीं हुई और वह जल्दबाजी में वहां से निकल गये।
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, कोर्ट ने तलाक पर मुहर लगाते हुए कहा है कि बेटा अरहान अपनी मां मलाइका अरोड़ा खान के साथ रहेगा और उसके पिता अरबाज खान उससे कभी भी मिल सकते हैं।
और पढ़ें: OMG! तैमूर की मम्मी करीना कपूर इस फोटोशूट में कितनी क्यूट लग रही हैं, देखें तस्वीरें
गौरतलब है कि तलाक होने से पहले ही मलाइका खान ने अपने बेटे अरहान के साथ पति अरबाज खान का घर छोड़ दिया था। हालांकि इसके बाद भी दोनों को कई बार साथ में देखा गया था।
कुछ महीने पहले ही अरबाज-मलाइका बेटे अरहान की बर्थडे पार्टी में भी साथ नजर आये थे। वहीं नवी मुंबई में केनाडियन पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट के दौरान भी दोनों को अपने बेटे के साथ देखा गया था।
और पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा 6 इंटरनेशनल मैगजीन के कवर पेज पर छाईं, देखने के बाद चाहकर भी नहीं हटा पाएंगे आंखे
बॉलीवुड के सबसे मजबूत कपल में शुमार अरबाज और मलाइका ने एक दूसरे को 6 साल से डेट करने के बाद वर्ष 1998 में शादी कर ली थी।
दोनों की मुलाकात 1992 में विज्ञापन शूटिंग के दौरान हुई थी। लेकिन 18 सालों के बंधन को दोनों ने तोड़ दिया।
खैर, तलाक के कारणों का अभी तक कोई भी खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं मीडिया में मलाइका और अर्जुन कपूर को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल