Chandrayaan 3: अनिल कपूर ने लाइव देखी चंद्रयान 3 लैंडिंग, कार्तिक आर्यन-मौनी रॉय ने दिए ये रिएक्शन
Chandrayaan 3: आज वह दिन है जो सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि 2019 में चंद्रयान-2 के विफल होने के बाद भारत चंद्रमा पर चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बनकर इतिहास रच रहा है. इस अवसर पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने प्राउड फील किया है.
New Delhi:
Chandrayaan 3 Celebrity Reaction: दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला हर भारतीय आज सांस रोककर घड़ी में 6 बजने का इंतजार कर रहा था. ऐसा इसलिए क्योंकि आज ही वह दिन था जब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-3 लैंडर और रोवर चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करेंगे. जैसी कि उम्मीद थी, लाखों देशवासियों की प्रार्थनाएं आखिरकार काम आईं और भारत ने एक बार फिर इतिहास रचा है क्योंकि विक्रम लैंडर ने शाम लगभग 6.04 बजे चंद्रमा के साउथ पोल पर सुरक्षित और सहज लैंडिंग कर ली है. आज वह दिन है जो सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि 2019 में चंद्रयान-2 के विफल होने के बाद भारत चंद्रमा पर चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बनकर इतिहास रच रहा है. इस अवसर पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने प्राउड फील किया और अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया.
अनिल कपूर
What a brilliant display of Indian Space technology and genius! Congratulations to our brightest minds for adding yet another notch to our belt! @isro #Chandrayaan3 #Chandrayaan3Landing pic.twitter.com/gjgIuUEP3p
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) August 23, 2023
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ने टीवी के सामने बैठकर चंद्रयान की लैंडिंग होते हुए अपनी एक वीडियो शेयर की और साथ में कैप्शन में लिखा, "इंडियन स्पेस टेकनेलॉजी और टैलेंट का क्या शानदार प्रदर्शन! हमारे बेल्ट में एक और पायदान जोड़ने के लिए हमारे प्रतिभाशाली दिमागों को बधाई! @इसरो #चंद्रयान3 #चंद्रयान3लैंडिंग"
कार्तिक आर्यन
OUR INDIA IS NOW ON THE MOON 🇮🇳 #Chandrayaan3
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) August 23, 2023
HISTORIC MOMENT !!
Thank you @isro 🤍 pic.twitter.com/c98QcUjDVd
हैंडसम हंक एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी टीवी के साथ एक तस्वीर शेयर की. फोटो में कार्तिक के बैकग्राउंड में टीवी में चंद्रयान 3 को देखा जा सकता है. फोचो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "हमारा भारत अब चाँद पर है 🇮🇳 #चंद्रयान3 ऐतिहासिक क्षण!! धन्यवाद @इसरो"
सनी लियोनी
Congratulations @isro for the successful soft landing of Chandrayaan 3.
— Sunny Leone (@SunnyLeone) August 23, 2023
I heartily wish each and every member who has been a part of Chandrayaan 3 and making it successful.
#Chandrayaan3 #ISRO #isrochandrayaan3mission pic.twitter.com/ipzq5qEobT
बॉलीवुड की हॉटेस्ट एक्ट्रेसस में से एक सनी लियोनी ने भी इस पल को एंजॉय किया. सनी ने कार में बैठे हुए अपने स्मार्टफोन में 'चंद्रयान 3' की लैंडिंग की वीडियो देखी. यह वीडियो शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, "बधाई हो @इसरो चंद्रयान 3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए. मैं हर उस सदस्य को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं जो चंद्रयान 3 का हिस्सा रहे हैं और इसे सफल बना रहे हैं."
मौनी रॉय
Amidst the stars, Chandrayaan soars, a testament to Indian ingenuity and aspirations. A proud moment that unites our hearts and the cosmos.
— Mouni Roy Nambiar (@Roymouni) August 23, 2023
♥️🇮🇳 pic.twitter.com/y5NBIz0mxz
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर चंद्रयान 3 की भारत के नेशनल फ्लैग के साथ एक तस्वीर शेयर की है. एक्ट्रेस ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "सितारों के बीच, चंद्रयान उड़ान भरता है, जो भारतीय प्रतिभा और आकांक्षाओं का प्रमाण है. एक गौरवपूर्ण क्षण जो हमारे दिलों और ब्रह्मांड को एकजुट करता है."
अनुपम खेर
भारत चाँद पर देशवासियों!!! जय हिन्द! 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 @actorprepares pic.twitter.com/StDvtTIx0j
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 23, 2023
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी चंद्रयान 3 की लैंडिग को लाइव देखा और उसका वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "भारत चाँद पर देशवासियों!!! जय हिन्द!"
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nawazuddin Siddiqui Birthday: चांद नवाब से मंटो तक...नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इन दमदार रोल्स से किया बॉलीवुड पर राज
-
Rajkummar Rao On Nepotism: जब स्टार किड ने छीन ली राजकुमार राव से फिल्म, एक्टर ने बॉलीवुड में झेला नेपोटिज्म
-
Chandu Champion Trailer: पहली बार एक्शन मोड में कार्तिक आर्यन, ट्रेलर में मिलेगा ताबड़तोड़ फाइट का मजा
धर्म-कर्म
-
Naga Sadhu Facts: कैसे बनते हैं नागा साधु, ये क्यों रहते हैं निर्वस्त्र? बेहद रहस्यमयी है उनकी दुनिया
-
Weekly Horoscope: इस हफ्ते इन राशियों को रहना होगा बहुत अर्लट, बढ़ सकती हैं परेशानियां
-
Career Weekly Rashifal: इन राशियों के करियर में आएंगी जबरदस्त उछाल, हाथ लगेगी बड़ी सफलता!
-
Arthik Weekly Rashifal: धन-दौलत से भर जाएगा इन राशियों का घर, पूरे हफ्ते गिनेंगे पैसे ही पैसे!