'द कपिल शर्मा शो' में सुनील ग्रोवर ने नहीं की वापसी, मशहूर गुलाटी और नानी के बिना फिका रहा शो
'द कपिल शर्मा शो' के दोनो शो दर्शकों को पहले की तरह हंसा कर लोटपोट नही कर पाए। 'मशहूर गुलाटी' के बिना कपिल का 'द कपिल शर्मा शो' फीका लग रहा था।
नई दिल्ली:
टीवी जगत की मशहूर एंटेरटेनिंग जोड़ी सुनील ग्रोवर और कॉमेडियन कपिल शर्मा के बीच हुए झगड़े का सीधा असर शो पर दिखाई दे रहा है। कपिल शर्मा के माफ़ी मांगने के बाद भी सुनील ग्रोवर ने शो मे वापसी नहीं करने का मन बना लिया है।
इस पूरे विवाद के बाद ऑनएयर हुए 'द कपिल शर्मा शो' के दोनो शो दर्शकों को पहले की तरह हंसा कर लोटपोट नहीं कर पाए। 'मशहूर गुलाटी' के बिना कपिल का 'द कपिल शर्मा शो' फीका लग रहा था।
सुनील ग्रोवर के साथ 'राजू' और 'नानी' का किरदार निभाने वाले चंदन प्रभाकर और अली असगर भी शूट में नहीं दिखे। शो में पुरानी टीम की कमी को साफ़ देखा जा रहा है।
और पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की नच बलिये 8 की टीम के साथ ये सेल्फी
रविवार को शो में फिल्म 'नाम शबाना' की प्रमोशन करने तापसी पन्नू और मनोज बाजपेयी आये थे। टीम मेंबर्स के शो छोड़ने के बाद शो के मेकर्स ने कॉमेडियन्स राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल और एहसान कुरैशी को शो का हिस्सा बनने के लिए बुलाया है।
शो में यह तीनो कॉमेडियन्स बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। लेकिन इसके बावजूद भी शो पहले जैसे हंसा नहीं पाया। इस ट्वीट में पुरानी टीम के शो में न होने को साफ़ देखा जा सकता है।
Catch Team #NaamShabana on #TheKapilSharmaShow tonight 9 PM :)) pic.twitter.com/9mJ9kbu833
— The KapilSharma Show (@TheKapilSShow) March 25, 2017
मीडिया खबरों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया टूर से लौटते समय कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ में फ्लाइट में मार-पीट की थी। यह ही नहीं बल्कि कपिल ने सुनील को बुरा-भला भी कहा था।
जिसके बाद से सुनील ग्रोवर के शो को छोड़ने की खबरे आने लगी थी। 'डॉ मशहूर गुलाटी' का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर शो को छोड़ने का मन बना चुके हैं। मशहूर गुलाटी के बिना क्या पहले जैसे हंसा हंसा कर लोटपोट कर पाएगा 'द कपिल शर्मा शो'।
और पढ़ें: एक बार फिर डॉ. मशहूर गुलाटी बनेंगे सुनील ग्रोवर, जानें कहां करेंगे परफॉर्म
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Salman Khan Spotted in Airport: घर में फायरिंग के बाद काम पर निकले सलमान, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के साथ हुए स्पॉट
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य