'सचिन-ए बिलियन ड्रीम्स' ने फिल्मी पिच पर लगाए छक्के, वीकेंड में कमाए इतने करोड़
क्रिकेट की दुनिया में भगवान का दर्जा हासिल कर चुके सचिन तेंदुलकर की जिंदगी पर बनी फिल्म 'सचिन- ए बिलियन ड्रीम्स' ने 27 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है।
नई दिल्ली:
क्रिकेट की दुनिया में भगवान का दर्जा हासिल कर चुके सचिन तेंदुलकर की जिंदगी पर बनी फिल्म 'सचिन- ए बिलियन ड्रीम्स' ने 27 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म ने शनिवार को 9.20 करोड़ और रविवार को 10.25 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म ने 26 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और पहले ही दिन 8.40 करोड़ रुपये की कमाई की।
रिलीज के दूसरे दिन भी सचिन की मूवी ने 9.20 करोड़ का बिजनेस किया। दो दिनों में कई भाषाओं में रिलीज हुई 'सचिन- ए बिलियन ड्रीम्स' ने कुल 17.60 करोड़ रुपये कमाए। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म के आंकड़ों की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी।
#SachinABillionDreams Fri 8.40 cr, Sat 9.20 cr, Sun 10.25 cr. Total: ₹ 27.85 cr [all languages]. India biz. EXCELLENT for a docu-drama.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 29, 2017
#SachinABillionDreams Weekend
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 29, 2017
Hindi: ₹ 24.45 cr
Marathi: ₹ 1.20 cr
Tamil: ₹ 93 lakhs
Telugu: ₹ 1.05 cr
English: ₹ 42 lakhs
Total: ₹ 28.05 cr
और पढ़ें: रजनीकांत की 'काला करिकालन' में हुई नाना पाटेकर की एंट्री, पहली बार दिखेंगे साथ
इस फिल्म में सचिन के 'खिलाड़ी' से 'भगवान' बनने की कहानी को बखूबी दर्शाया गया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से लेकर इसी जगह पर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बीच उनकी मेहनत, लगन, जज्बे और निजी जिंदगी के बारे में दिखाया गया है। यह एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसमें किसी एक्टर ने नहीं बल्कि सचिन ने खुद भूमिका निभाई है।
धोनी पर भी बन चुकी है बायोपिक
बता दें कि इसके पहले महेंद्र सिंह धोनी पर भी बायोपिक बन चुकी है। इसमें बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की भूमिका निभाई थी। सचिन की फिल्म में भी कई जगह धोनी समेत कई क्रिकेटर्स नजर आए हैं।
और पढ़ें: सलमान खान के 'दस का दम' शो ने 'द कपिल शर्मा शो' को बचाया, बंद नहीं होगा शो
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय