logo-image

प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा को मिलेगा दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड

प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्‍म 'बेवॉच' अमेरिका में रिलीज हो चुकी है।

Updated on: 28 May 2017, 11:10 PM

मुंबई:

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के जलवे बिखेर रही हैं। लेकिन अब प्रियंका और उनके फैंस के लिए भी खुशखबरी है।

प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। दोनों को 1 जून को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रियंका को यह अवॉर्ड इंटरनेशनल लेवल पर शानदार परफॉर्मेंस के लिए दिया जा रहा है। वहीं उनकी मां मधु को मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा अभी भी पहनती हैं एक्‍स-ब्वॉयफ्रेंड की जैकेट

बता दें कि दादा साहब फाल्के एकेडमी अवॉर्ड में इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा परफॉर्म करने वाले एक्टर के लिए नई कैटेगरी बनाई गई है। प्रियंका की मां 'वेंटिलेटर' की निर्माता रह चुकी हैं। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े पर अपने शो में बनाया मजाक

प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्‍म 'बेवॉच' अमेरिका में रिलीज हो चुकी है। फिल्‍म में प्रियंका के किरदार की काफी तारीफ की जा रही है। 'बेवॉच' 90 के दशक की इसी नाम की टीवी सीरीज पर आधारित फिल्‍म है। प्रियंका इस फिल्‍म में विक्‍टोरिया के किरदार में नजर आएंगी, जो नेगेटिव है।

ये भी पढ़ें: अगर आप बच्चों के साथ करते है स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो हो जाइये सावधान