मलयालम एक्ट्रेस भावना के अपहरण का मुख्य आरोपी फरार
यह घटना अभिनेत्री के साथ तब हुई जब वह फिल्म की शूटिंग कर अपने घर अकामलय लौट रही थीं।
कोच्चि:
लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री के अपहरण का मुख्य आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। सर्विलांस के जरिए आरोपी पल्सर सुनील के मोबाइल लोकेशन से पता चला कि वह अलापुझा में था। लेकिन इससे पहले कि आरोपी ड्राइवर पकड़ा जाता, वह फरार हो गया। दूसरा आरोपी भी पुलिस के उसके ठिकाने पर पहुंचने से पहले भाग निकला।
सूत्र ने बताया कि सुनील से मिलने आए एक दोस्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बता दें कि मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री भावना के साथ अपहरण और चलती कार में छेड़छाड़ करने और वीडियो बनाने वाले ड्राइवर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री भावना का शुक्रवार रात को अपहरण कर उनके साथ चलती कार में छेड़छाड़ की गई।
ये भी पढ़ें: मलयालम अभिनेत्री भावना के अपहरण से आहत अर्जुन कपूर ने कहा- हम अपनी महिलाओं की सुरक्षा कैसे करें?
यह घटना अभिनेत्री के साथ तब हुई जब वह फिल्म की शूटिंग कर अपने घर अकामलय लौट रही थीं, तभी रास्ते में उनको कार से जबर्दस्ती उतार कर किडनैप कर लिया गया। बीते शुक्रवार को अभिनेत्री ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी।
रविवार की रात अभिनेत्री के प्रति समर्थन जताने के लिए यहां मलयालम फिल्म उद्योग के कई लोग जुटे। सोमवार को तमिल और हिंदी फिल्म उद्योग भी समर्थन में सामने आए।
ये भी पढ़ें: मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री भावना के अपहरण और छेड़छाड़ के मामले में ड्राइवर सहित 7 गिरफ्तार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य