इरफान खान ने पहना लहंगा-चुनरी? ये फोटो हो रही है वायरल
इस फिल्म को साकेत चौधरी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें इरफान के अलावा अमृता सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
नई दिल्ली:
वैसे तो आपने बॉलीवुड के कई एक्टर्स को फिल्मों में महिलाओं के गेटअप में देखा होगा, लेकिन अब इस लिस्ट में इरफान खान का नाम भी जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर इरफान की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह लहंगा-चुनरी पहने नजर आ रहे हैं।
दरअसल, इरफान अपनी अपकमिंग फिल्म हिंदी मीडियम की जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वह कपड़ों की दुकान के मालिक का किरदार निभाएंगे। ऐसे में फिल्म के एक सीन में वह लहंगा-चुनरी पहने हुए नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: सुनील-कपिल विवाद: 'मैं कपिल शर्मा से ज्यादा मशहूर हूं'
इस फिल्म को साकेत चौधरी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें इरफान के अलावा अमृता सिंह मुख्य भूमिका में हैं। दोनों पहली बार साथ में काम करेंगे। फिल्म में अमृता प्रिंसिपल का रोल निभाएंगी। वहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर भी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं।
बता दें कि हिंदी मीडियम 31 मार्च 2017 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: रईस के प्रमोशन के दौरान शख्स की मौत पर कोर्ट ने शाहरुख खान को भेजा समन
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें