VIDEO: हॉलीवुड स्टार विन डीजल के बच्चे की मां बनना चाहती हैं दीपिका पादुकोण?
इस एपिसोड का प्रसारण अमेरिका में बुधवार को और भारत में गुरुवार को रोमेडी नाउ चैनल पर होगा।
नई दिल्ली:
इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर चैट शो 'द एलेन डिजेनर्स' में पहली बार शामिल हुईं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इस बात का खुलासा किया है कि वह हॉलीवुड स्टार विन डीजल के प्रति बहुत आकर्षित हैं। साथ ही कहा कि अपने मन में उन्होंने डीजल के साथ 'अद्भुत बच्चे' पैदा होने की बात भी सोच ली है।
शो की मेजबान एलेन डिजेनर्स ने जब दीपिका से फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द जेंडर केज' के सह-कलाकार के साथ पर्दे पर शानदार तालमेल का राज पूछा तो उन्होंने यह बात कही। हाल ही में इस एपिसोड की शूटिंग की गई।
एलेन ने अभिनेत्री से विन और उनके बीच 'रोमांस' के बारे में पूछा तो दीपिका ने कहा, 'आग के बिना धुआं नहीं उठता! हालांकि, यह सब मेरे मन में है, मेरा मतलब मैं मन ही मन में सोचती हूं कि हम दोनों साथ हैं। हम दोनों में अच्छी बन रही है। हम साथ रह रहे हैं और हमारे अद्भुत बच्चे हैं।'
ये भी पढ़ें: हॉलीवुड स्टार विन डीजल ने रणवीर सिंह को बताया दीपिका पादुकोण का ब्वॉयफ्रेंड!
इस एपिसोड का प्रसारण अमेरिका में बुधवार को और भारत में गुरुवार को रोमेडी नाउ चैनल पर होगा। दीपिका ने बताया कि वास्तव में उन्होंने दो या तीन साल पहले फिल्म 'फ्यूरियस-7' के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन बात नहीं बनी। फिर एक साल पहले उन्हें पैरामाउंट पिक्चर्स से फोन आया कि वे उन्हें 'ट्रिपल एक्स: द जेंडर केज' में कास्ट करना चाहते हैं।
बॉलीवुड में दीपिका की अगली फिल्म संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' है। इस फिल्म में वो शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी।
ये भी पढ़ें: xXx के प्रमोशन पर बोले विन डीजल, 'दीपिका मेरे लिए ऐंजल है'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Vastu Tips For Study: वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों की पढ़ाई के लिए ये दिशा है बेस्ट
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व