logo-image

बिपाशा बसु ने मां बनने की खबर का किया खंडन, फैंस के लिए दिया ये मैसेज

बिपाशा 2015 में करन के साथ ही फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं। पिछले साल अप्रैल में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

Updated on: 28 Mar 2017, 05:28 PM

मुंबई:

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी गर्भावस्था की सभी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि इस बारे में लगातार यह उत्सुकता उन्हें परेशान कर रही है। बिपाशा पिछले साल अप्रैल में अभिनेता करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। ऐसी खबरें हैं कि यह जोड़ी अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रही है।

38 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर के जरिये इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि जब भी ऐसा होगा तो वह इसे अपना प्रशंसकों के साथ साझा करेंगी।

बिपाशा ने लिखा, 'अभी फिलहाल हम बच्चे की योजना नहीं बना रहे हैं। जब हम यह योजना बनाएंगे तो यह एक अच्छी खबर होगी, जिसे हम अपने शुभचिंतकों के साथ साझा करेंगे।'

ये भी पढ़ें: अर्जुन-श्रद्धा का रोमांटिक अंदाज, बारिश में हाथों में हाथ डाले दिखे अपनी 'हाफ गर्लफ्रेंड' के साथ

बिपाशा 2015 में करन के साथ ही फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं। बिपाशा का कहना है कि वह हर मामले में स्पष्ट रुख रखती हैं। इसलिए लोग किसी तरह की अफवाह पर यकीन न करें।

ये भी पढ़ें: गर्मी में धूप, उमस, प्रदूषण से बालों और त्वचा का ऐसे रखें ख्याल