नारायणमूर्ति को जिम्मेदार बताते हुए सिक्का ने इंफोसिस से दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरा लेटर
उन्होंने कहा, 'काफी सोच विचार कर मैंने कंपनी के एमडी और सीईओ के पद से इस्तीफा दिया है। यह इस्तीफा आज से लागू हो जाएगा।'
नई दिल्ली:
इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद प्रवीण राव को मिला अंतरिम चार्ज दिया गया है। सिक्का को अब वाइस चेयरमैन बनाया गया है।
अपने इस्तीफे को लेकर अपने ब्लॉग में उन्होंने लिखा है कि काफी सोच विचर कर मैंने ऐसा किया है। उन्होंने कहा, 'काफी सोच विचार कर मैंने कंपनी के एमडी और सीईओ के पद से इस्तीफा दिया है। यह इस्तीफा आज से लागू हो जाएगा।'
उन्होंने कहा, 'मेरे इस्तीफे के बाद कंपनी में मेरे उत्तराधिकारी की खोज शुरू हो गई है। प्रवीण राव को कंपनी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है।' उन्होंने कहा कि मैं कंपनी को सुचारू रूप से चलाने के लिए मैनेजमेंट और टीम के साथ जुड़कर अगले कुछ महीने तक काम करुंगा।
Moving on...https://t.co/U3CJrtdz5c
— Vishal Sikka (@vsikka) August 18, 2017
विशाल सिक्का ने अपने इस्तीफे के लिए 'व्यक्तिगत' हमलों को जिम्मेदार बताया है। कंपनी को इस्तीफे के लिए दिए गए नोटिस में सिक्का ने इंफोसिस की महान क्षमताओं में भरोसा जताया है।
विशाल सिक्का ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा, 'आगे बढ़ रहा हूं।' इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने अपने निजी ब्लॉग का लिंक भी शेयर किया है। लिंक के जरिए उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को भेजे अपने लेटर की प्रति भी अपलोड किया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य