सबसे निचले स्तर पर रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे टूटकर 69 पर पहुंचा
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन की अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर उत्साहजनक टिप्पणी से डॉलर के एक साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के साथ रुपये में यह गिरावट आई।
नई दिल्ली:
डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 43 पैसे टूटकर 69.05 पर बंद हुआ, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है।
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन की अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर उत्साहजनक टिप्पणी से डॉलर के एक साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के साथ रुपये में यह गिरावट आई। किसी एक दिन में 29 मई के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में बैंकों और आयातकों की अमेरिकी करंसी की भारी मांग के बीच गिरावट के साथ 68.72 पर पहुंच गया। बाद में यह 69.07 तक चला गया। अंत में यह 43 पैसे या 0.63 प्रतिशत टूटकर 69.05 पर बंद हुआ।
कारोबारियों के अनुसार अमरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के चेयरमैन के बयान और घरेलू स्तर पर संसद में पेश अविश्वास प्रस्ताव जैसे कारणों से रुपये में गिरावट आई।
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल ने अमेरिकी संसद के सामने दिए बयान में अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती की बात कही। इससे ब्याज दर में वृद्धि की संभावना बनी है। हालांकि, उन्होंने इसमें धीरे-धीरे वृद्धि का संकेत दिया है।
और पढ़ें- भारत की आर्थिक विकास दर इस साल 7.5 फीसदी ररेगी: फिक्की
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य