रुपए में गिरावट से लगा 1.75 लाख करोड़ रुपए का झटका, विदेश मुद्रा भंडार 25 अरब डॉलर घटा
डॉलर के मुकाबले लगातार गिरते रुपये को थामने के लिए देश के रिजर्व बैंक लगातर दखल दे रहा था, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार यह कमी दर्ज हुई है।
नई दिल्ली:
डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट से देश के विदेश मुद्रा भंडार को 1.75 लाख करोड़ रुपए का झटका लगा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार अपने ऑलटाइम हाई से 25.14 अरब डालर नीचे आ चुका है। अप्रैल में देश का विदेश मुद्रा भंडार 426.02 अरब डॉलर था, जो 10 अगस्त को घटा कर 400.88 अरब डॉलर रह गया। यह जानकारी रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों में सामने आई है।
डॉलर के मुकाबले लगातार गिरते रुपये को थामने के लिए देश के रिजर्व बैंक लगातर दखल दे रहा था, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार यह कमी दर्ज हुई है। कोटक सिक्युरिटीज के करेंसी और इंटरेस्ट रेट के प्रभारी अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक यह गिरावट आरबीआई की तरफ से रुपए की गिरावट को रोकने के लिए दी गई दखल के कारण आई है। आरबीआई बैंकों के माध्यम से बाजार में डॉलर की खरीदारी या बिक्री करता है, जिससे रुपए की दर स्थिर बनी रहे। विश्लेषकों के मुताबिक रुपए में गिरावट का रुझान अगले सप्ताह भी बना रह सकता है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें