रिलायंस कैपिटल ने पेटीएम में 10 करोड़ की हिस्सेदारी 275 करोड़ रुपये में बेची
अनिल अंबानी समूह की रिलायंस कैपिटल ने डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम में अपनी करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी 275 करोड़ रुपये में बेच दी है, 10 करोड़ रुपये में ली थी हिस्सेदारी।
नई दिल्ली:
अनिल अंबानी समूह की रिलायंस कैपिटल ने डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम में अपनी करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। रिलायंस कैपिटल ने यह हिस्सेदारी चीन की अलीबाबा कंपनी को बेची है।
रिलायंस कैपिटल ने पेटीएम में 1 प्रतिशत हिस्सेदारी 10 करोड़ रुपये में हासिल की थी लेकिन इस हिस्सेदारी को रिलायंस कैपिटल ने चीन की ई कॉमर्स कंपनी अलीबाबा को 275 करोड़ रुपये में बेच दी है।
इस हिस्सेदारी की बिक्री से रिलायंस कैपिटल को 265 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। सौदे के मुताबिक, पेटीएम का मूल्यांकन 26 हजार करोड़ रुपए बैठता है। पेटीएम को रणनीतिक निवेशक के रूप में अलीबाबा का सपोर्ट मिलता है।
सूत्रों के मुताबिक रिलांयस कैपिटल ने पेटीएम में अपनी उस हिस्सेदारी को बनाए रखा है जो उसे बिना किसी निवेश के मिली है क्योंकि कंपनी का मूल कंपनी में इसका निवेश है। हाल ही में फंड जुटाने की कोशिशों के तह्त पेटीएम ई-कामर्स का मूल्यांकन एक अरब डॉलर आंका गया था।
सौदे के बारे में रिलायंस कैपिटल के प्रवक्ता ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। वहीं, पेटीएम के प्रवक्ता ने भी मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले, रिलायंस कैपिटल ने कहा था कि वह नॉन-कोर संपत्ति को बेचकर निवेश पोर्टफोलियो को कम करेगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए