गुरुग्राम: मेट्रो के सामने कूदी महिला, पैर फ्रैक्चर
16 फरवरी को ऐसे ही दो व्यक्तियों ने मेट्रो के आगे कूद आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसमें एक की मौत हो गई थी और दूसरा घायल हो गया था।
गुरुग्राम:
गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर एक 24 वर्षीय महिला ने मेट्रो के आगे कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला की पहचान फराद निषाद के रूप की गई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है।
महिला एक निजी बीमा कंपनी में चिकित्सा सलाहकार है। अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने एजेंसी को बताया, 'महिला 7.45 बजे जहांगीर पुरी की ओर जा रही मेट्रो के आगे कूद गई। इस घटना से मेट्रो सेवा प्रभावित नहीं हुई।'
ये भी पढ़ें: शहादरा दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर 1 व्यक्ति ने की खुदकुशी
गौरतलब है कि 16 फरवरी को ऐसे ही दो व्यक्तियों ने मेट्रो के आगे कूद आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसमें एक की मौत हो गई थी और दूसरा घायल हो गया था।
देखें वीडियो:
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें