दिल्ली एनसीआर में पड़ी बारिश की फुहारें, मौसम हुआ सुहावना
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से छाई बदली दोपहर होते होते बारिश में बदल गई। जिससे मौसम सुहावना हो गया।
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से छाई बदली दोपहर होते होते बारिश में बदल गई। जिससे मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विभाग ने शनिवार सुबह यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया । अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभवाना है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्रता 85 फीसदी दर्ज की गई।
आईएमडी के एक अधिकारी ने 21 जुलाई से 25 जुलाई के बीच दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।
मानसून के पिछले महीने दस्तक देने के बाद एनसीआर में जोरदार बारिश अब तक नहीं हुई है।
दिल्ली में 1 जून से 18 जुलाई के बीच कुल 145.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 21 प्रतिशत कम है। बारिश कम होने के कारण दिल्ली सहित नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में गर्मी और उमस का मौसम बना रहा है, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: साइकिल हो या हाथी, किसी को भी बना लो साथी, कमल खिलकर रहेगा: पीएम मोदी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य