दिल्ली-NCR में बारिश से तापमान गिरा, हरियाणा में अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, हरियाणा में भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
नई दिल्ली/हरियाणा:
दिल्ली में बीती रात हुई बारिश से गुरुवार को तापमान कई डिग्री कम हो गया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, हरियाणा में भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारी ने कहा, 'दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री नीचे 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।' अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। अधिकारी ने कहा, 'सामान्य बारिश के साथ आसमान में बदली छाई रहेगी। धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना है।'
पिछले 24 घंटों में 20.4 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज हुई। सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 91 फीसदी दर्ज हुआ। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
ये भी पढ़ें: श्रीनगर में भारी बारिश के कारण रुकी अमरनाथ यात्रा
हरियाणा में बारिश का अलर्ट
हरियाणा सरकार ने राज्य के कुछ हिस्सों में शनिवार तक सामान्य से भारी बारिश की चेतावनी जारी की। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मानसून एक जुलाई तक हरियाणा में दस्तक देगा।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने कहा, 'भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूवार्नुमान के अनुसार 27 जून से शुरू हुई बारिश 28 जून से जुलाई 1 तक इन 48-72 घंटों के दौरान तेज होगी।' उन्होंने कहा कि कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, हिसार, फतेहाबाद, यमुनानगर और अंबाला जिलों में बारिश तेज होगी।
अधिकारी ने कहा कि राज्य में 28 जून और 29 जून के बीच बारिश भारी से अत्यधिक भारी होगी और 30 जून से एक जुलाई तक बहुत भारी होगी। भिवानी शहर में बुधवार को 55 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि नारनौल में 27 मिलीमीटर बारिश हुई। हिसार शहर में 13 मिलीमीटर बारिश हुई। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई।
ये भी पढ़ें: सलमान और आमिर को पछाड़ आगे निकले सुशांत, चांद पर ख़रीदा प्लॉट
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
-
Maidan BO Collection: मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया एक हफ्ता, बजट की आधी कमाई भी नहीं कमा पाई फिल्म
-
Happy Birthday Arshad Warsi: मुन्ना भाई के सर्किट का जन्मदिन आज, पैप्स के साथ काटा बर्थडे केक, वीडियो हुई वायरल
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय