logo-image

एमसीडी चुनाव: दिल्ली के CM केजरीवाल का दावा, हाउस टैक्स खत्म करेंगे, टाइम पर मिलेगी सैलरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एमसीडी चुनाव से पहले दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। पंजाब और गोवा में करारी शिकस्त के बाद केजरीवाल की यह पहली प्रेस कांफ्रेंस है।

Updated on: 25 Mar 2017, 05:47 PM

highlights

  • केजरीवाल ने कहा, एमसीडी चुनाव में जीत के बाद हाउस टैक्स खत्म करेंगे
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, 7 तारीख को कर्मचारियों को सैलरी मिलेगी
  • केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (एमसीडी) की जीत के बाद हाउस टैक्स खत्म कर देंगे। पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद आम आदमी पार्टी एमसीडी चुनाव के प्रचार में जुटी है। 

आम आदमी पार्टी संयोजक केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली नगर निगम के चुनाव आने वाले हैं। दिल्ली की जनता जो टैक्स दे रहे हैं। वो चोरी हो रहा है। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी आएगी तो रेसिडेंशियल हाउस टैक्स नहीं लिया जाएगा। ये वादा करते हैं।'

केजरीवाल ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नॉर्थ एमसीडी को रेसिडेंशियल टैक्स से 3300 करोड़ से मिलता है। लेकिन इसमें भ्रष्टाचार है। हाउस टैक्स के जरिये नेताओं की जेब में पैसा जाता है।

उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों के वेतन में हो रही देरी पर कहा कि हर 7 तारीख को कर्मचारियों को सैलरी मिलेगी।

केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में सबसे सस्ती बिजली हमने किया। विपक्षी दलों ने मज़ाक उड़ाया था। लेकिन हमने करके दिखाया।'

उन्होंने कहा, '20 हजार लीटर पानी भी मुफ्त देने का वादा भी निभाया। दिल्ली जल बोर्ड में 178 करोड़ का रेवेन्यू आया। हमने 3 मिलियन गैलन पानी की बचत की।'

और पढ़ें: एमसीडी चुनाव के लिए AAP ने बदले और 2 उम्मीदवार

दिल्ली के तीनों नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा है। जिसे चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी कड़ी टक्कर दे रही है। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पहली बार एमसीडी चुनाव में हाथ आजमा रही है। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 26 अप्रैल को नतीजे आएंगे।