logo-image

LIVE: केजरीवाल के धरने पर दिल्ली HC ने लगाई फटकार, नरम पड़े AAP के बोल

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार के वकील से कहा, इसे हड़ताल नहीं कहा जा सकता। आप किसी के ऑफिस या घर के अंदर बैठकर धरना नहीं दे सकते।

Updated on: 18 Jun 2018, 02:07 PM

ऩई दिल्ली:

अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों के अनशन का आज आठवां दिन है। दिल्ली हाइकोर्ट ने इस धरने के खिलाफ एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फटकार लगाई।

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार के वकील से कहा, इसे हड़ताल नहीं कहा जा सकता। आप किसी के ऑफिस या घर के अंदर बैठकर धरना नहीं दे सकते।

दिल्ली सरकार के वकील ने हाई कोर्ट में कहा कि आईएएस अधिकारियों ने कल (रविवार) को स्वीकार किया कि वे मंत्रियों के द्वारा बुलाए जा रहे मीटिंग में नहीं जा रहे हैं।

इस पर हाई कोर्ट ने कहा कि बात ये है कि आप धरने पर बैठे हैं। उन्हें धरने पर बैठने की इजाजत किसने दी? क्या यह अधिकारपूर्ण है?

हाई कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका में कहा गया था कि मुख्यमंत्री और मंत्री हड़ताल नहीं कर सकते क्योंकि वो संवैधानिक पदों पर हैं।

LIVE UPDATES:

# संजय सिंह ने कहा कि अगर IAS Association कोई पहल करते हैं, तो हम उसका स्वागत करते हैं। 

सिंह ने कहा अब जिम्मेदारी IAS अधिकारियों की बारी है कि वे अरविंद केजरीवाल जी की पहल का स्वागत करें और हड़ताल खत्म करें जिससे सारे काम सुचारू रूप से चल सकें।

# आप नेता संजय सिंह ने कहा, कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने IAS अधिकारियों से कहा है वे उनके परिवार का हिस्सा हैं और सुरक्षा के लिए उन्हें चिंता नहीं करना चाहिए।

# आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू 

# अरविंद केजरीवाल के धरने को शिवसेना का समर्थन मिला। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने भी केजरीवाल से बात की है। उनके साथ जो हो रहा है वह ठीक नहीं है। 

# दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार के वकील से कहा, इसे हड़ताल नहीं कहा जा सकता। आप किसी के ऑफिस या घर के अंदर बैठकर धरना नहीं दे सकते।

# इस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने पूछा, क्या यह अधिकारपूर्ण है?

# हाई कोर्ट के सवाल पर दिल्ली सरकार के वकील ने कहा, यह एक व्यक्तिगत निर्णय है।

इस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा, बात ये है कि आप धरने पर बैठे हैं। उन्हें धरने पर बैठने की इजाजत किसने दी?

दिल्ली सरकार के वकील ने हाई कोर्ट में कहा, आईएएस अधिकारियों ने कल (रविवार) को स्वीकार किया कि वे मंत्रियों के द्वारा बुलाए जा रहे मीटिंग में नहीं जा रहे हैं।

# बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हड़ताल को खत्म करने का आदेश देने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया।

वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की अब हालत स्थिर है। इस बात की जानकारी लोकनायक जयप्रकाश नारायण हॉस्पिटल के डॉक्टर जे एस पासे ने दी।

रविवार देर रात संतेंद्र जैन को तबीतय खराब होने के कारण एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि 11 जून से अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जैन, मनीष सिसोदिया और गोपाल राय उप-राज्यपाल अनिल बैजल के राज निवास में अनशन पर बैठे है।

इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी के विधायक पर जानलेवा हमला