logo-image

दाऊद के 3 गुर्गे गिरफ्तार, वसीम को मारने की थी योजना

दिल्ली पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। बुलंदशहर से गिरफ्तार ये शख्स उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को मारने की साजिश कर रहे थे।

Updated on: 13 Apr 2018, 11:23 AM

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। बुलंदशहर से गिरफ्तार ये शख्स उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को मारने की साजिश कर रहे थे।

गिरफ्तार किये गये दाऊद के इन तीनों आरोपियों के नाम, आरिफ ,अबरार और सलीम हैं।

कुछ दिन पहले ही दाऊद के एक करीबी सहयोगी फारूक टकला को गिरफ्तार कर दुबई से भारत लाया गया था। टकला 1993 मुंबई बम ब्लास्ट के बाद से ही भारत से भाग गया था।

12 मार्च, 1993 को मुंबई में एक के बाद एक 12 बम धमाके हुए थे। जिसमें 257 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोगक घायल हुए थे। इस मामले में दाऊद इब्राहिम मुख्य आरोपी है।

जनवरी के महीने में वसीम रिजवी ने फोन पर जान से मारने की धमकी के बाद दाऊद इब्राहिम के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

और पढ़ें: J&K: बच्चियों से बलात्कार मामले में मौत की सज़ा वाला बन सकता है कानून