logo-image

दिल्ली के इंडिया गेट पर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, RML में भर्ती

राजधानी के इंडिया गेट पर एक व्यक्ति ने आत्मदाह की कोशिश की। यहां पर युवक ने खुद को आग लगा ली जिसके बाद उसे गंभीर हालत मं भर्ती किया गया है।

Updated on: 17 Oct 2017, 06:58 PM

New Delhi:

नई दिल्ली के इंडिया गेट पर एक व्यक्ति ने आत्मदाह की कोशिश की। 

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को इंडिया गेट पर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। पुलिस ने व्यक्ति के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है।

व्यक्ति को गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। फिलहाल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर्स ने बताया कि वह 80 फीसदी तक जल चुका है।

पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश कर रही है। सुसाइड नोट के मुताबिक व्यक्ति की पहचान कर उसके घरवालों से संपर्क किया जा रहा है।

और पढ़ें: अयोध्या में सरयू तट पर लगेगी राम की मूर्ति, योगी सरकार का 108 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव

और पढ़ें: सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- अयोध्या में अगली दिवाली तक बनकर तैयार हो जाएगा राम मंदिर