logo-image

दिल्ली: रेप पीड़िता ने पेरेंट्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, पैसे लेकर मामला रफा-दफा कराने का लगाया आरोप

एक रेप पीड़ित लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए अपने पेरेंट्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लड़की का आरोप है कि उसके पेरेंट्स ने आरोपियों से पैसे लेकर रेप के मामले को रफा-दफा कराया है।

Updated on: 17 Apr 2018, 08:59 AM

नई दिल्ली:

एक रेप पीड़ित लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए अपने पेरेंट्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लड़की का आरोप है कि उसके पेरेंट्स ने आरोपियों से पैसे लेकर रेप के मामले को रफा-दफा कराया है।

पुलिस का कहना है कि दिल्ली के अमन विहार में रहने वाली 16 वर्षीय इस लड़की ने 10 अप्रैल को अपने पड़ोसियों की मदद से पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

पुलिस का कहना है कि लड़की की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन उसका पिता फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पीड़िता का आरोप है उसके माता-पिता ने आरोपियों से 5 लाख रुपये लेकर कोर्ट में अपना बयान बदलने के लिये उस पर दबाव बनाया। साथ ही जब लड़की ने इससे इनकार किया तो उसे उन लोगों ने पीटा भी था।

और पढ़ें: खतरे में लालू की 'लालटेन', चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

पिछले साल अगस्त में इस लड़की का अपहरण कर लिया गया था जिसके बाद उसके पेरेंट्स ने पुलिस में गुमशुदगी कू रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

करीब एक हफ्ते बाद लड़की वापस आई उसने पुलिस को बताय कि दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था और उसके साथ रेप किया।

लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन दोनों के गिरफ्तार कर लिया था।

और पढ़ें: बैकफुट पर आई कांग्रेस, 'भगवा आतंकवाद' से पार्टी ने झाड़ा पल्ला