logo-image

दिल्ली: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग, एक की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला इंडिस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से एक की मौत हो गई। शनिवार तड़के आग की खबर मिलने के बाद 32 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

Updated on: 25 Mar 2017, 09:08 AM

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला इंडिस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से एक की मौत हो गई। शनिवार तड़के आग की खबर मिलने के बाद 32 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। प्लास्टिक फैक्ट्री होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया की आग में झुलस कर एक फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। आग ने आसपास के इमारत को भी अपनी चपेट में ले लिया।