logo-image

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद ठंड बढ़ी, यातायात भी प्रभावित

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। जहां देर रात से हवा के साथ बारिश हो रही है।

Updated on: 07 Jan 2017, 09:51 AM

नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। देर रात हवा के साथ हुई बारिश से दिल्ली और आस-पास के इलाकों के तापमान में तेज गिरावट आई है। सीजन की पहली बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। देश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो रही है।

दिल्ली में शुक्रवार की शाम से हवाएं चल रही थी जिससे ठंडक भी बढ़ गई थी। शनिवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। सुबह से आसमान में बादल जमे हुए हैं और बीच-बीच में हल्की बारिश हो रही है।

हरियाणा के रोहतक और आसपास के इलाके में भी सुबह बारिश हुई। बताया जाता है कि यह बारिश गेंहू के साथ-साथ अन्य फसलों के लिए बहुत फायेदमंद साबित होगी। गौरतलब है कि मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को देर रात में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की थी।

चंडीगढ़, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। दिल्ली में सुबह 7 बजे 13 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज की गई।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी व बारिश होने के बाद तापमान में भी काफी गिरावट आई है, ऐसे में देश के मैदानी इलाकों में शीतलहर का भी खासा प्रकोप बढ़ गया है।

वहीं अन्य इलाकों में खराब मौसम के कारण 70 ट्रेनें देर चली रही है। 16 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है जबकि 7 ट्रेंने रद्द कर दी गई है। दिल्ली में उड़ाने भी प्रभावित हुई हैं। दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स देर से चल रही हैं वहीं एक को रद्द कर दिया गया है।

हिमाचल-प्रदेश में बर्फबारी के बाद कई रास्ते बंद हैं। वहीं पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। वीकेंड होने की वजह से पर्यटक शिमला में जुट रहे हैं।

और पढ़ें: कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के बाद विश्वविद्यालयों ने परीक्षा स्थगित की