logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

सिसोदिया के बयान पर उठा सवाल, क्या पंजाब के लिए दिल्ली छोड़ देंगे केजरीवाल ?

दिल्ली को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का चुनवी सभा में यह कहना कि पंजाब में लोग केजरीवाल को ही अपना सीएम मानकर वोट दें बहुत से सवाल खड़े करता है।

Updated on: 11 Jan 2017, 01:23 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का चुनावी सभा में यह कहना कि पंजाब में लोग केजरीवाल को ही अपना सीएम मानकर वोट दें बहुत से सवाल खड़े करता है।

अगर पंजाब में आप जीतती है तो क्या केजरीवाल पंजाब में मुख्यमंत्री बनेंगे। अगर अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनते हैं तो दिल्ली का क्या होगा। क्या पंजाब में केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने पर दिल्ली में मुख्यमंत्री का कारभार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संभालेंगे। अगर पंजाब में केजरीवाल मुख्यमंत्री बनते हैं तो भगवंत मान का क्या होगा जिन्हें आप की तरफ से पंजाब में मुख्यमंत्री का प्रबल दावेदार माना जाता रहा है और सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पंजाब में मुख्यमंत्री पद के लिए केजरीवाल दिल्ली की जनता को धोखा देंगे।

सिसोदिया के बयान के बाद ऐसे ही सवालों पर चर्चा होने लगी है। आइए इन सवालों पर एक-एक कर के चर्चा करें

क्या दिल्ली की जनता को धोखा देंगे केजरीवाल

केजरीवाल ने रामलीला मैदान में कहा था कि उन्हें बनारस में हार इसलिए मिली क्योंकि भगवान ने उन्हें दिल्ली छोड़ने की सजा दी थी। उन्होंने कहा,' मुझे भगवान ने आदेश दिया है, दिल्ली की जनता ने आदेश दिया है और अब मैं पांच साल कहीं नहीं जाऊंगा।' तो क्या पंजाब के लिए केजरीवाल अपनी कही इस बात को भूल जाएंगे।

और पढ़ें: पंजाब के लोग अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री समझकर ही वोट दें: मनीष सिसोदिया

'पांच साल-केजरीवाल' का नारा देकर दिल्ली के सत्ता पर काबिज़ होने वाले केजरीवाल अगर पंजाब चले जाते हैं तो क्या यह दिल्ली वालों के साथ धोखा नहीं होगा। अगर 5 साल से पहले दिल्ली का साथ छोड़  केजरीवाल पंजाब जाते हैं तो सवाल यह भी उठेगा कि इस बात की क्या गारंटी है कि वह पंजाब की जनता का साथ किसी और राज्य के लिए नहीं छोड़ेगे।

क्या पंजाब में कमजोर हैं 'आप'

पंजाब में जीत का दावा आम आदमी पार्टी शुरू से ही करती रही है। पार्टी ने गरीबी, बेरोजगारी और नशा मुक्ति जैसे अहम मुद्दे भी उठाए लेकिन इसी बीच पार्टी में आपसी कलह की भी खबरे आई। हालांकि पार्टी ने किसी भी तरह के मतभेद से इंकार किया। लेकिन अब जैसे केजरीवाल का नाम मुख्यमंत्री के लिए आगे किया गया है उससे लगता है पार्टी में तालमेल की कमी है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के मख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर अरविंद केजरीवाल का नाम जनता के आगे रखना क्या यह सवाल पैदा नहीं करता कि पंजाब में पार्टी के पास उनके अलावा कोई अन्य चेहरा नहीं है। क्या पार्टी को भगवंत मान पर विश्वास नहीं है। अब तक बीजेपी पर आम आदमी पार्टी हमला करती आई है कि बीजेपी नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ती है तो क्या अब 'आप' भी उसी राह पर है। क्या पंजाब में केजरीवाल को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाना पार्टी की मजबूरी है।

भगवंत मान का क्या होगा

पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से सबसे प्रबल मुख्यमंत्री के चेहरों की बात करे तो भगवंत मान का नाम सबसे ऊपर आता रहा है पर अब पार्टी उनको लेकर यूं टर्न लेती हुई दिख रही है। कुछ दिनों पहले संजय सिंह ने कहा था पंजाब में सीएम लायक कोई उम्मीदवार ही नहीं है। फिर यू टर्न लिया और कहा कि उम्मीदवार तो बहुत हैं, लेकिन घोषणा चुनाव के बाद होगी और फिर मंगलवार को केजरीवाल का नाम सिसोदिया ने आगे रख दिया। हालांकि भगवंत मान ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री पंजाब से ही होगा।

दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा

दिल्ली के जनता ने 70 में से 67 सीट जीता कर केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री चुना था ऐसे में अगर केजरीवाल दिल्ली की जनता को छोड़ पंजाब की कुर्सी पर बैठ जाते हैं तो दिल्ली के मुख्यमंत्री की गद्दी का दावेदार कौन होगा। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इसके प्रबल दावेदार है।