logo-image

यूपी के उन्नाव में महिला से गैंगरेप कर आरटीओ कार्यालय के पास फेंका

वहीं बुधवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आरटीओ कार्यालय के पास महिला से सामूहिक बलात्कार कर उसे फेंकने की घटना सामने आई है। आरोपी को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस ने टीम बनाई हैं।

Updated on: 15 Nov 2017, 07:43 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में महिलाओं व ​बच्चियों के साथ हो रही गैंगरेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक दिन पहले ही दिल्ली में तीन बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटनाओं को अंजाम दिया गया। वहीं बुधवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में महिला से सामूहिक बलात्कार कर उसे आरटीओ कार्यालय के पास फेंकने की घटना सामने आई है। 

उन्नाव एसपी पुष्पांजली देवी ने बताया कि लड़की अहमदाबाद में रहती है। उसने कानपुर जाने के लिए एक ट्रेन ली, जहां उसे कुछ लोग मिले, जो उसे जानते थे वह उनके साथ चली गई।

इसके बाद वह लोग उसे अपने साथ एक अज्ञात जगह लेकर गए, जहां उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया। मेडिकल टेस्ट में गैंगरेप की पुष्टि के होने के बाद आरोपियों को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस ने टीम बनाई है।

और पढ़ें: ओडिशाः स्कूल में लड़की को नग्न कर बनाया वीडियो, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बता दें इससे एक दिन पहले ही दिल्ली के मशहूर इलाकों मालवीय नगर, पंजाबी बाग और अमन विहार में मासूम बच्चियों से बलात्कार की दिल दहलाने वाली घटनाएं सामने आई थीं। फिलहाल दो मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं तीसरे मामले में आरोपी के धड़पकड़ की कोशिशें जारी हैं।

और पढ़ें: मुंबई: कुर्ला में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 लड़कियों को बचाया