logo-image

नोएडा: महिला ने लगाया सामूहिक बलात्कार का आरोप

नोएडा पुलिस ने बताया कि एक महिला ने आरोप लगाया है कि चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

Updated on: 14 Aug 2017, 08:37 AM

नई दिल्ली:

उत्तरप्रदेश के नोएडा में एक कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है।

नोएडा पुलिस ने बताया कि एक महिला ने आरोप लगाया है कि चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महिला को रविवार सुबह सेक्टर 15 ए में एक रेस्टोरेंट के बाहर बेहोश पाया गया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: रेप के बाद युवती को बिना कपड़े चौथीं मंजिल से फेंका, पुलिस के आने तक पड़ी रही खून से लथपथ

उन्होंने कहा, 'पुलिस को महिला के सेक्स वर्कर होने का संदेह है और शायद पैसे के विवाद के कारण उसके और पुरुषों के बीच झगड़ा हुआ था।'

पुलिस जांच में सभी पहलुओं पर विचार कर रही है और अगर यह देह व्यापार का मामला बनता है तो घटना में शामिल पुरुषों और महिला दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें: दिल्ली के राजौरी गार्डन में युवक की हत्या, चाकू से गोदकर भागा आरोपी