इटावा: रेप की कोशिश करने पर चाची ने काटा भतीजे का प्राइवेट पार्ट, पुलिस जांच में जुटी
बसरेहर थाना क्षेत्र में एक गांव में रेप की कोशिश कर रहे भतीजे को चाची ने सिखाया और उसका गुप्तांग काट डाला।
इटावा:
उत्तर प्रदेश में जहां बच्चियों महिलाओं से रेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है वहीं महिलाओं ने रेप की कोशिश करने वालों को अपने की ढंग से सबक सिखाने का मन बना लिया है।
ऐसा ही एक सबक जनपद के बसरेहर थाना क्षेत्र में एक गांव में रेप की कोशिश कर रहे भतीजे को चाची ने सिखाया और उसका गुप्तांग काट डाला।
मिली जानकारी के मुताबिक बसरेहर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में मंगलवार देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर युवक मनोज कुमार अपनी चाची के घर घुस गया और उन्हें पकड़ कर रेप की कोशिश की। इस पर महिला ने युवक का पुरजोर विरोध किया और हिम्मत दिखाते हुए चाकू से वार करते हुए युवक के गुप्तांग को काट डाला।
फिर युवक पर काबू पाते हुए उसे खंभे से बांध दिया। इसके बाद देर रात ही पीड़िता ने खुद पुलिस को मामले की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने रेप की कोशिश कर रहे घायल युवक को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
वहीं महिला की शिकायत पर आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ धारा 354 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
और पढ़ें: हरियाणा: नाबालिग से आठ लोगों ने किया गैंगरेप, लगाई फांसी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह