उत्तर प्रदेश: तंत्रविद्या का झांसा देकर महिलाओं से रेप करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार
तांत्रिक पर आरोप है कि उसने दो महिलाओं को पहले तो तंत्रविद्या के झांसे में लिया और धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ रेप किया।
मुरादाबाद:
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दो महिलाओं को तंत्रविद्या सिखाने का झंसा देकर रेप करने वाले तांत्रिक को मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है।
तांत्रिक पर आरोप है कि उसने दो महिलाओं को पहले तो तंत्रविद्या सिखाने का झांसा दिया और बाद में धोखे से उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में कथित तांत्रिक हरिराज सिंह द्वारा दो महिलाओं के साथ धोखे से रेप करने की जानकारी मिली थी।'
इसके बाद ठाकुरद्वारा थाने में इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी अभियुक्त को पीड़िता के परिवार की मदद से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त हरिराज सिंह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के राजपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें: उत्तर प्रदेश: मुकदमे की पैरवी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए