logo-image

यूपी: एसपी नेता मनोज सिंह की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही है छानबीन

पुलिस अधीक्षक एस पी गांगुली ने बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव के पास टीएस बांध पर आज तड़के स्थानीय एसपी नेता मनोज सिंह (46) का लहूलुहान शव मिला। उसकी गोली मारकर हत्या की गयी है।

Updated on: 03 Jun 2018, 01:44 PM

बलिया:

बलिया जिले में समाजवादी पार्टी (एसपी) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस अधीक्षक एस पी गांगुली ने बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव के पास टीएस बांध पर आज तड़के स्थानीय एसपी नेता मनोज सिंह (46) का लहूलुहान शव मिला। उसकी गोली मारकर हत्या की गयी है। मनोज बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के पुरास गांव का रहने वाला था। 

उन्होंने बताया कि मनोज शनिवार दोपहर अपने घर से निकला था। हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चैधरी ने हत्याकांड पर सख्त नाराजगी जतायी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगलराज कायम है।

और पढ़ें- बंगाल के पुरुलिया में एक और बीजेपी कार्यकर्ता का शव पोल से लटका मिला, BJP ने टीएमसी पर लगाया आरोप