logo-image

बिहार: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार, 1.36 करोड़ की ठगी का है आरोप

पटना पुलिस ने बुधवार को बिहार के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 1.36 करोड़ रुपये के ठगी के मामले में की है।

Updated on: 30 Nov 2017, 08:09 AM

नई दिल्ली:

पटना पुलिस ने बुधवार को बिहार के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 1.36 करोड़ रुपये के ठगी के मामले में की है।

जानकारी के अनुसार पटना के पाटलिपुत्रा इलाके में पुलिस ने अमित कुमार नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। अमित कुमार बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के बेटे हैं।

दरअसल पुलिस ने अमित कुमार के खिलाफ 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का की ठगी का मामला दर्ज किया है। पटना सिटी कोर्ट में इसके खिलाफ मामला चल रहा है।

और पढ़ें: कोपर्डी में नाबालिग के साथ गैंग रेप कर की थी हत्या, कोर्ट ने दी फांसी की सजा

बता दें कि हाल ही में ठगी के ममले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अमित की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। वारंट पाटलिपुत्र थाने पुलिस को भेजा गया था। वारंट मिलने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की।

पुलिस ने फरार अमित को पाटलिपुत्रा गोलंबर के पास से गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें: गाजीपुर में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी फरार