सायको किलर ने दो लड़कियों का किया रेप, फिर हत्या कर लाश कुत्तों को खिलाई
पुलिस ने अलेक्जांद्र मस्लेनिकोव नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है जिस पर आरोप है कि उसने दो लड़कियों के साथ रेप कर उनकी हत्या कर दी।
highlights
- आरोपी अलेक्जांद्र मस्लेनिकोव रेप और चोरी के आरोप में पहले ही 11 साल तक जेल की सजा काट कर आ चुका है
- पुलिस ने जंगल से महिलाओं के कुछ बॉडी पार्ट्स बरामद किए हैं, जिसके बाद मस्लेनिकोव को अरेस्ट किया
- पीड़ित लड़कियों का नाम ओल्गा और डारिया है
नई दिल्ली:
रूस के वोल्ज्स्की शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने अलेक्जांद्र मस्लेनिकोव नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख़्स पर आरोप है कि उसने दो लड़कियों का रेप कर उनकी हत्या कर दी और उसके बाद उनकी लाश टुकड़े कर कुत्तों को खिला दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी अलेक्जांद्र मस्लेनिकोव रेप और चोरी के आरोप में पहले ही 11 साल तक जेल की सजा काट कर आ चुका है।
ओल्गा और डारिया नाम की लड़कियों के घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटियां कुछ समय से गायब हैं जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें: दिल्ली: छतरपुर इलाके से मिला अपहृत लड़के का शव
जांच के दौरान पता चला कि दोनों लड़कियां आखिर बार अलेक्जांद्र के साथ एक नाइटक्लब देखी गई थी। अलेक्जांद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जिसमें उसने चौंका देने वाले खुलासे किए जिसे जानकर पुलिस हैरान रह गई।
अलेक्जांद्र ने बताया कि पहले तो उन्होंने बहला-फुसला कर उनका रेप किया और फिर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। अलेक्जांद्र के मुताबिक वह ऐसी लड़कियों की तलाश में था जो आसानी से लोगों से घुलमिल जाती हों.. और तभी ओल्गा और डारिया से उसकी दोस्ती हो गईं।
इतना ही नहीं पुलिस से बचने के लिए अलेक्जांद्र ने उन लड़कियों के लाश के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हें कुत्तों को खिला दी। पुलिस ने पास के जंगल से इन लड़कियों के बॉडी पार्ट्स बरामद भी किए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मस्लेनिकोव को अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस ने पहले आरोपी के बारे में जानकारी देने पर ईनाम देने की घोषणा की थी। इस आरोपी मस्लेनिकोव को पुलिस ने मॉस्को से अरेस्ट किया, जहां वो एक महिला को डेट कर रहा था।
अधिकारियों का कहना है कि मस्लेनिकोव यहां एक नया शिकार ढूंढने आया था। पकड़े जाने से पहले वो हेयर ड्रेसिंग का काम करने वाली एक महिला को डेट कर रहा था।
घटना की खबर मिलने के बाद से ही ओल्गा और डारिया दोनों का परिवार सदमे में है।
यह भी पढ़ें: जेट को धमकी देने वाला शख़्र्स चढ़ा हत्थे, अशोक गजपति राजू बोले- 'नो फ्लाइ लिस्ट' में होगा शामिल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए